24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में फांसी लगाती पत्नी को CCTV पर LIVE देख रहा था पति, 4 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा दर्द

महिला जब फांसी लगा रही थी तो उसके पति ने ये घटना घर में लगे सीसीटीवी में देखी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Nov 2022, 2:00 PM IST

News

घर में फांसी लगाती पत्नी को CCTV पर LIVE देख रहा था पति, 4 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा दर्द

इंदौर. मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में देर रात एक इंटीरियर डिजाइनर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका का नाम करुणा शर्मा था। बताया जा रहा है कि, महिला जब फांसी लगा रही थी तो उसके पति ने ये घटना घर में लगे सीसीटीवी में देखी। उसने तुरंत ही पड़ोसियों को कॉल करके घर पहुंचने को कहा, लेकिन पड़ोसी जबतक मेनगेट का ताला तोड़कर घर में पहुंचे तबतक करुणा फांसी के फंदे पर झूल चुकी थी। पड़ोसियों ने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका के पास से चार पन्नो का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने आत्महत्या की वजह बताई है।


आपको बता दें कि, आत्महत्या का मामला शहर के स्कीम-114 स्थित कंचन विहार कॉलोनी में सामने आया है। मामले की पड़ताल में जुटे एडिशनल डीसीपी जोन-2 राजेश व्यास के अनुसार,मृतका के पति का नाम उत्तम शर्मा है। ये दोनों बड़े इंटीरियर डिजाइनर हैं। दोनों ही पिछले कई दिनों से भारी कर्ज में दबे हैं, जिससे ये काफी परेशान चल रहे थे, जिसकी वजह से दोनों को छुप - छुप कर जीवन गुजारना पड़ था। शुरुआती तफ्तीश में पता लगा है कि, बीते कई दिनों से घर खाली था, आत्महत्या से एक दिन पहले ही करुणा भी अपने घर लौटी थी।

यह भी पढ़ें- इस राज्य में लागू होगा PESA Act, सरकार की बड़ी घोषणा

यह भी पढ़ें- सीएम शिवराज की बड़ी घोषणाएं, जानिए किसे क्या सौगात मिली


नर्स ने पल्स चेक की तबतक हो चुकी थी मौत

ये जानकारी भी सामने आई है कि, जिस रात करुणा ने सुसाइड की उसकी दोपहर को पति उत्तम शर्मा ने उसे कॉल भी किये थे, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद रात के समय जब पति ने उसे देखने के लिए घर का सीसीटीवी चैक किया तो वो फांसी के फंदा गले में कसती नजर आई। ऐसे में पति ने तुरंत पड़ोसियों को कॉल करके घर पहुंचने का आग्रह किया। इसपर तुरंत ही पड़ोसी दौड़ते हुए घर पहुंचे तो वहां ताला डला था, जिसे तोड़ने के बाद जब वो घर में घुसे तबतक करुणा की मौत हो चुकी थी। पति ने तुरंत ही घर के सामने रहने वाली नर्स को भी कॉल किया। लेकिन, घर पहुंचकर नर्स ने चेक किया तबतक करुणा की पल्स रुक चुकी थी। नर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। घर में एक डायरी में महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


सुसाइड नोट में लिखी थी ये बात

करुणा ने अपने सुसाइड नोट में मोना, प्रतिभा और आदित्य का नाम लिखा है। सुसाइड नोट में करुणा ने लिखा है कि, प्रतिभा समूह चलाती है। ऐसे में करुणा ने इसमें अपने परिचितों के पैसे लगवा रखे थे। लेकिन, प्रतिभा ने बीसी के रुपये रोक दिए, जिससे सभी करुणा पर दबाव बनाने लगे। उसने आगे लिखा कि, आदित्य अग्रवाल (इंटीरियर डिजाइनर), उसके पिता कृष्णा और मां राधिका ने घर में घुस कर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। उत्तम ने भी उसे खूब प्रताड़ित किया है।

यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल