24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस राज्य में लागू होगा PESA Act, सरकार की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती यानी 15 नवंबर से मध्य प्रदेश में 'पेसा एक्ट' लागू किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Nov 2022, 1:04 PM IST

News

अब इस राज्य में लागू होगा PESA Act, सरकार की बड़ी घोषणा

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजस्थान में आयोजित 'मानगढ़ धाम की गौरव गाथा' कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती यानी 15 नवंबर से मध्य प्रदेश में 'पेसा एक्ट' लागू किया जाएगा। आपको बता दें कि, ये घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के बांसवाड़ा में स्थित मानगढ़ हिल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे।

मानगढ़ धाम की गौरव गाथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। इस मौके पर मध्य प्रदेश जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण के लिए 'पेसा एक्ट' लागू करेगा। जनजातीय भाई-बहन स्वाभिमान के साथ जिएं, इसके लिए कई गतिविधियां और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम शिवराज की बड़ी घोषणाएं, जानिए किसे क्या सौगात मिली

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश स्थापना दिवस विशेष : विश्व के 4 धरोहर स्थल हैं यहां, खूबियां जानकर दातों तले उंगलियां चबा लेंगे


शिवराज ने जताया पीएम मोदी का आभार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने मानगढ़ के जनजातीय नायकों के सम्मान और उनकी पहचान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किये हैं। नायकों के बलिदान स्थल पर स्मारक बनाने का फैसला हो या शहीदों के प्रति वास्तविक श्रद्धांजलि हो। प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदों के पूजन की परंपरा को दौबारा शुरु किया है। मध्य प्रदेश की धरती पर भी भीमा नायक, टंट्या मामा, रघुनाथ शाह-शंकर शाह जैसे जनजातीय नायकों की स्मृति में स्मारक बनाने का कार्य किया है। आपको बता दें कि, इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- बड़ा हादसा टला : गड्ढा बचाने के चक्कर में नेपाल जा रहा ट्रक पलटा, सड़क पर फैल गया केमिकल

यह भी पढ़ें- लाठी से पीट पीटकर युवक की हत्या, सिर इस तरह कुचल दिया की पहचान नहीं हो रही