24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम शिवराज की बड़ी घोषणाएं, जानिए किसे क्या सौगात मिली

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवंबर के पहले दिन प्रदेशवासियों के लिए चार बड़ी घोषणाएं की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Nov 2022, 12:40 PM IST

News

सीएम शिवराज की बड़ी घोषणाएं, जानिए किसे क्या सौगात मिली

भोपाल. मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस 1 नवंबर से शुरु हुआ है। प्रदेशभर में इसे अलग - अलग कार्यक्रमों के तहत अगले सात दिन तक मनाया जाएगा। इसी के चलते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवंबर के पहले दिन प्रदेशवासियों के लिए चार बड़ी घोषणाएं की है। आइये जानते हैं उन खास सौगातों के बारे में...।


-युवाओं को सौगात

नवंबर के महीने में प्रदेश सरकार 40 हज़ार युवाओं की भर्ती करने जा रही है। इस महीने में सरकार अलग अलग विभागों के 40 हज़ार पदों पर भर्तियां करेगी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश स्थापना दिवस विशेष : विश्व के 4 धरोहर स्थल हैं यहां, खूबियां जानकर दातों तले उंगलियां चबा लेंगे


-ग्रामीण और गरीबों को सौगात

नवंबर महीने की 28 तारीख को मध्य प्रदेश में रहने वाले भूमिहीनों को उनकी जमीन देने का अभियान चलाया जाएगा। सरकार ग्रामीण इलाकों में रहने वाले आवासहीन लोगों को भूखंड देगी।

यह भी पढ़ें- जिप्सी की तरफ जैसे ही बाघ ने बढ़ाए कदम, अटक गईं पर्यटकों की सांसे, देखें वीडियो


-आदिवासियों को सौग़ात

आदिवासी गौरव दिवस के दिन पेसा क़ानून का नया नियम लागू किया जाएगा। पेसा कानून लागू होने के बाद जनजातीय समुदाय को स्वाभिमान मिलेगा। इसके बाद भूमि अधिग्रहण पुनर्वास जमीन और सामुदायिक संस्थानों से जुड़े मामले निर्णय ग्राम सभा में ही होंगे। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में मानगढ़ में आयोजत कार्यक्रम में की है।

यह भी पढ़ें- MP में बदमाशों के बुलंद हौसले : बेरहमी से पीटा फिर वायरल कर दिया वीडियो, कांग्रेस ने उठाए सवाल


-ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क की सौगात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत किसानों के खेतों से सड़कें जोड़ी जाएंगी।

यह भी पढ़ें- लाठी से पीट पीटकर युवक की हत्या, सिर इस तरह कुचल दिया की पहचान नहीं हो रही

यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल