24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिप्सी की तरफ जैसे ही बाघ ने बढ़ाए कदम, अटक गईं पर्यटकों की सांसे, देखें वीडियो

इन दिनों सतपुरा टाइगर रिजर्व के चूरना रेंज में घूमने जाने वाले पर्यटकों को लगातार बाघ दिखाई दे रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Nov 2022, 1:37 PM IST

News

जिप्सी की तरफ जैसे ही बाघ ने बढ़ाए कदम, अटक गईं पर्यटकों की सांसे, देखें वीडियो

नर्मदापुरम. टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में बाघ के दीदार का रोमांच पर्यटकों को एक अलग ही उत्साह दिलाता है। यहां किसी रेंज या रिजर्व ही नहीं बल्कि सड़कों और बस्तियों में भी बाघ भ्रमण करते दिख जाते हैं। यही कारण है कि, सिर्फ देश के अन्य राज्य ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां बाघ के दीदार करने यहां आते हैं। ऐसा ही एक रोमांच से भर देने वाला नजारा नर्मदापुरम जिले में स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के साथ पैश आया। जब जिप्सी से सफारी के दौरान अचानक पर्यटकों के सामने एक विशाल बाघ आ गया।


इन दिनों सतपुरा टाइगर रिजर्व के चूरना रेंज में घूमने जाने वाले पर्यटकों को लगातार बाघ दिखाई दे रहे हैं। बाघों को देखकर पर्यटक भी रोमांचित हो जाते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर ऐसे ही दो वीडिया वायरल हो रहे हैं, जिनमें अचानक पर्यटकों के सामने बाघ आ गए।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के 6 जिलों में भूकंप, 4.5 आंकी गई तीव्रता

यह भी पढ़ें- पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, SP बोले- 'उसपर लड़की भगाने का आरोप, पर...'

बाघ को इतने नजदीक देख अटकी पर्यटकों की सांसें

दरअसल चूरना में घूमने आए पर्यटकों की जिप्सी के सामने एक बाघ आ गया। बाघ को देखकर पर्यटक रोमांचित होकर उसके फोटो लेने लगे। इतने में ही बाघ जिप्सी की तरफ बढ़ने लगा। आगे बढ़ते बढ़ते बाघ ने लगभग 20 फीट की दूरी जिप्सी तक तय कि। बाघ को अपने इतनी नजदीक देखकर पर्यटकों की सांसे अटक गईं। हालांकि, कुछ देर बाद बाघ वापस जंगल की ओर चला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- गांधी प्राणी उद्यान में आए नन्हे मेहमान : बब्बर शेरनी एक साथ 3 शावकों को दिया जन्म