24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी प्राणी उद्यान में आए नन्हे मेहमान : बब्बर शेरनी एक साथ 3 शावकों को दिया जन्म

बीती रात चिड़ियाघर में मादा बब्बर शेरनी परी ने 3 शावकों को एक साथ जन्म दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Nov 2022, 9:57 AM IST

News

गांधी प्राणी उद्यान में आए नन्हे मेहमान : बब्बर शेरनी एक साथ 3 शावकों को दिया जन्म

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित चिड़ियाघर गांधी प्राणी उद्यान में 3 नए नन्हे मेहमानों ने जन्म लिया है। बीती रात मादा बब्बर शेरनी परी ने 3 शावकों को एक साथ जन्म दिया है। आपको बता दें कि, नर शेर जय और मादा परी के जोड़े ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है। फिलहाल, चिक्त्सकों की टीम बब्बर शेरनी के साथ साथ शावकों की जांच एंव नगरानी कर रही है।


गांधी प्राणी उद्यान के चिकित्सकों के अनुसार, शेरनी परी और तीनों शावक की रात से ही लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और वो सभी पूर्ण रूप से स्वस्थ और तंदुरुस्त हैं। शावकों और मादा को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। शावकों को चिड़ियाघर में 30 दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें बाड़े से बाहर छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Breaking News : जबलपुर में आया भूकंप, 10 सेकंड तक कांपती रही धरती

यह भी पढ़ें- कहीं जमीन पर तो कहीं पत्थरों में फंसे हैं NHAI के साइन बोर्ड, टोल तो वसूला जा रहा पर रास्ते बताने वाला कोई नहीं


बिलासपुर की परी, रायपुर से लाया गया जय

आपको बता दें कि, वर्ष 2012 में बिलासपुर के कानन पेंडारी जू से परी नामक शब्बर शेरनी को ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान लाया गया था। इसके साथ ही, इसी साल रायपुर के नंदनवन जू से जय नामक बब्बर शेर को भी ग्वालियर के चिड़ियाघर लाया गया था। तभी से इनका परिवार एक साथ गांधी प्राणी उद्यान में रह रहा है।

यह भी पढ़ें- 'भारत जोड़ो यात्रा' पर बड़ा अपडेट : कंट्रोल रूम रखेगा चप्पे - चप्पे पर नजर, हार्ड हिंदुत्व की तैयारी

यह भी पढ़ें- बेलगाम कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो CCTV में कैद