24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेलगाम कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो CCTV में कैद

शहर में दौड़ रही बेलगाम कार ने स्कूटी सवार युवक को न सिर्फ टक्कर मार दी। बल्कि, भिड़ंत के बाद कार ने स्कूटी को सवार समेत करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 31 Oct 2022, 3:27 PM IST

News

बेलगाम कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो CCTV में कैद

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी से एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। शहर में दौड़ रही बेलगाम कार ने स्कूटी सवार युवक को न सिर्फ टक्कर मार दी। बल्कि, भिड़ंत के बाद कार ने स्कूटी को सवार समेत करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस हादसे का शिकार हुआ युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, रोंगटे खड़े कर देने वाला ये पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हर देखने वाले को हैरान करके रख दिया है।

बताया जा रहा है कि, ये घटना शहर के बस स्टैंड इलाके में स्थित चौकी के सामने की है। सड़क पर अंधाधुध दौड़ती हुई आ रही कार ने स्कूटी सवार युवक को पहले तो जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद भी चालक ने कार की रफ्तार धीमी नहीं की और कार के अगले टायर में फंसी स्कूटी को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे कटनी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, युवक की हालत फिलहान नाजुक है, उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की सांई बाबा से तुलना पर बवाल : भाजपा बोली- राम को गाली देने वालों की भगवान से तुलना, कांग्रेस ने किया पलटवार

यह भी पढ़ें- एक विवाह ऐसा भी : यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल

CCTV में कैद हुई हैरान कर देने वाली तस्वीरें

वहीं, ये सड़क दुर्घटना कितनी कौफनाक है, इसका खुलासा बस स्टैंड चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने बयां किया है। वीडियो में साफ तौर पर नजर आया कि, किस तरह कार चालक स्कूटी सवार युवक से टकराया और टक्कर के बाद जब युवक स्कूटी समेत कार के अगले हिस्से में फंस गया, बावजूद इसके भी चालक कार की रफ्तार कम किये बिना ही दोड़ता हुआ निकल गया। फिलहाल, पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरों के आधार पर कार चालक की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- बाप बेटे के विवाद में मां की मौत, पति ने गोली मारकर कर दी पत्नी की हत्या

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश स्थापना दिवस : स्कूलों के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे तीसरी से 8वीं क्लास के बच्चे, जानें कारण