24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी की सांई बाबा से तुलना पर बवाल : भाजपा बोली- राम को गाली देने वालों की भगवान से तुलना, कांग्रेस ने किया पलटवार

रॉबर्ट वाड्रा ने राहुल गांधी के तुलना शिरडी क साईं बाबा से की है। यही नहीं, वाड्रा ने राहुल गांधी और साईं बाबा की सोच को एक बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 31 Oct 2022, 2:15 PM IST

News

राहुल गांधी की सांई बाबा से तुलना पर बवाल : भाजपा बोली- राम को गाली देने वाले की भगवान से तुलना, कांग्रेस ने किया पलटवार

भोपाल. मध्य प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा के प्रवेश से पहले ही सूबे की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इस बवाल खड़ा हुआ है गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा द्वारा किये गए एक ट्वीट से, जिसमें वाड्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को साईं बाबा के समान बताया गया है। आपको बता दें कि, रॉबर्ट वाड्रा ने राहुल गांधी के तुलना शिरडी क साईं बाबा से की है। यही नहीं, वाड्रा ने राहुल गांधी और साईं बाबा की सोच को एक बताया है। हालांकि, वाड्रा द्वारा की गई इस टिप्पणी पर मध्य प्रदेश भाजपा ने हमला बोला है। वहीं, कांग्रेस वाड्रा के बयान के समर्थन में उतर आई है।

आपको बता दें कि, रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि, सांई बाबा ने भी एकता का उपदेश दिया था। राहुल गांधी की यात्रा से हजारों लोग जुड़ रहे हैं, ये इस बात का जीता जागता प्रमाण है। आपको बता दें कि, ये कोई पहला मौका नहीं है, जब राहुल गांधी को भगवान के समान बताया गया है। इससे पहले भी कांग्रेसी राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बाप बेटे के विवाद में मां की मौत, पति ने गोली मारकर कर दी पत्नी की हत्या


भाजपा का हमला

रॉबर्ट वाड्रा के बयान का असर हालही के दिनों में मध्य प्रदेश आ रही 'भारत जोड़ो यात्रा' वाले राज्य पर पड़ा है। वाड्रा की टिप्पणी ने मध्य प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। सत्ता पक्ष ने एकबार फिर गांधी परिवार को घेरा है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि, जो भगवान राम को गाली देते हैं, उन्हें राम बनाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेसी नेहरू परिवार को भगवान बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, कोई राहुल गांधी को भगवान राम बताने में जुटा है तो कोई साईं बाबा। जिन्हें चुनाव के समय मंदिर याद आते हैं।

मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि, ये लोग अच्छे से जानते हैं कि, कैसे फोटो वायरल करना है। उन्होंने सवाल उठाया कि, हमेशा चुनाव तक हिंदू होने का नाटक क्यूं किया जाता है? हिन्दू है तो अपनी बहन से आज तक राखी बंधवाते हुए फोटो क्यों वायरल नहीं किया। कोई भी हिंदू त्योहार मनाते हुए गांधी परिवार कभी नहीं दिखा।

यह भी पढ़ें- 'भारत जोड़ो यात्रा' के प्रभारी दिग्विजय सिंह कांग्रेस के किसी भी पोस्टर में नहीं आएंगे नजर, कमलनाथ को लिखा पत्र


कांग्रेस का पलटवार

वहीं, रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर मचे बवाल के बाद कांग्रेस उनके समर्थन में आ गई है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पी सी शर्मा का ने कहा कि, साईं बाबा भी भोले भाले थे और राहुल गांधी भी भोले भाले है। चाहे महात्मा गांधी की पदयात्रा की हो या राहुल गांधी ने। करता गांधी ही है, चाहे कोई भी समय हो। बीजेपी ही रथ पर चढ़कर सवार हो कर चलती है। रावण भी रथ पर चलता था और बीजेपी भी रथ पर, दोनों समान है। भगवान राम पैदल चले, राहुल गांधी भी पैदल चल रहे हैं। सभी धर्म के लोगों को राहुल गांधी पर भरोसा है।

यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल