24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाप बेटे के विवाद में मां की मौत, पति ने गोली मारकर कर दी पत्नी की हत्या

देर रात बाप और बेटे के बीच चल रहे विवाद में मां ने बीच में दखल दे दिया। इसपर गुस्साए पति ने लाइसेंसी बंदूक निकाली और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 31 Oct 2022, 12:58 PM IST

News

,,बाप बेटे के विवाद में मां की मौत, पति ने गोली मारकर कर दी पत्नी की हत्या

इंदौर. मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में बाप और बेटे के बीच हुआ विवाद मां की मौत का कारण बन गया। बताया जा रहा है कि, पिता - पुत्र के बीच होने वाले विवाद में मां ने बेटे का पक्ष ले लिया था, जिससे नाराज होकर पति ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी।


आपको बता दें कि, ये पूरा घटनाक्रम शहर के विजय नगर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले मालवीय नगर का है। जहां देर रात बाप और बेटे के बीच चल रहे विवाद में मां ने बीच में दखल दे दिया। यही नहीं बेटे के पक्ष में पति को समझाइश भी दे दी। इसपर गुस्साए पति ने लाइसेंसी बंदूक निकाली और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद अपनी लाइसेंसी बंदूक आरोपी हीरालाल ने अपने एक दोस्त के घर में छुपा दी थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, पूछताछ के बाद पुलिस ने हीरालाल के दोस्त के यहां से बंदूक बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश स्थापना दिवस : स्कूलों के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे तीसरी से 8वीं क्लास के बच्चे, जानें कारण

यह भी पढ़ें- प्लेटफॉर्म पर हादसा : चलती ट्रेन से उतरते समय यात्री का बिगड़ा संतुलन, TC ने जान पर खेलकर बचाया


ये है मामला

पुलिस पूछताछ के अनुसार, सामने आया कि, आरोपी हीरालाल का बेटा फल का ठेला लगाता है। घर में पैसों के हिसाब किताब को लेकर पिता पुत्र के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के बीच में मां ने बेटे का साथ दिया। इसपर आरोपी हीरालाल इतना गुस्सा गया कि, उसने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी आनंदीबाई को गोली मारकर मार डाला। इधर, वारदात की जानकारी लगते ही विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमवायएच अस्पताल भिजवाया। साथ ही, आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- जहर खाने वाली तीन छात्राओं में से दो का हुआ अंतिम संस्कार, तीसरी छात्रा ने बताई आत्महत्या की अजीब वजह

यह भी पढ़ें- जब उज्बेकिस्तान के सिंगर ने गाया 'बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं...', झूम उठे लोग, Video Viral

अब युवाओं को मिलेगा 1 लाख से लेकर 50 लाख तक का लोन, सरकार देगी गारंटी, देखें वीडियो