24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब उज्बेकिस्तान के सिंगर ने गाया ‘बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं…’, झूम उठे लोग, Video Viral

-उज्बेकिस्तान के कलाकार ने गाया 'बोल राधा बोल...'-उजबेकी कलाकार से हिंदी गाना सुनकर झूम उटे लोग-उज्बेकिस्तान के गायक हैं दोस्तनोवेक-ग्वालियर के उद्भव इंटरनेशनल फेस्टिवल में दी प्रस्तुति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 30 Oct 2022, 2:32 PM IST

News

जब उज्बेकिस्तान के सिंगर ने गाया 'बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं...', झूम उठे लोग, Video Viral

ग्वालियर. कहते हैं एक कलाकार के लिए कभी भी मुल्क, मजहब या जुबान किसी तरह का बंधन नहीं बनती। इसे सार्थक किया है उज्बेकिस्तान के एक कलाकार ने। दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित उद्भव इंटरनेशनल फेस्टिवल में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर आयोजन में शामिल लोग झूम उठे। यहां शनिवार रात उज्बेकिस्तान के कलाकार दोस्तनोवेक ने उजबेक भाषा में गीतों का गायन किया। गायक दोस्तनोवेक द्वारा गाए जा रहे गीतों से शाम और भी रंगीन उस समय हो गई, जब उन्होंने राजकपूर की मशहूर हिंदी फिल्म 'संगम' का लोकप्रीय गीत गाया। इस दौरान दर्शकदीर्घा में बैठे सभी कला प्रेमी थिरकने पर मजबूर हो गए।

खास बात ये है कि, उज्बेकिस्तान के कलाकार दोस्तनोवेक सिर्फ उजबेक और इंग्लिश भाषा ही जानते हैं। उन्हें हिंदी बिल्कुल भी नहीं आती, लेकिन जब उन्होंने 'बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं...' गाना गाया, तो सुनने वाले अचानक दंग रह गए। दोस्तनोवेक ने बताया कि, इस गाने को सीखने के लिए उन्होंने 3 दिन तक लगातार रियाज किया, तब कहीं जाकर वो इस गाने के शब्दों के साथ साथ इसके सुर पकड़ पाए हैं।

यह भी पढ़ें- अब मेडिकल रिपोर्ट संभालने का झंझट खत्म, डिजिटल हेल्थ कार्ड से होगा इलाज, जानिए सबकुछ

यह भी पढ़ें- डेंगू का हॉट स्पॉट बन रहा है ये शहर, 100 कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी, पर फॉगिंग सिर्फ एक क्षेत्र में


दोस्तनोवेक के दुनियाभर में 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर

उज्बेक गायक दोस्तनोवेक ने बताया कि, वो एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं, जिसके दुनियाभर में 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। वो आसाम के कलाकेंद्र म्यूज़िक कॉलेज में तबला और क्लासिकल इंडियन म्यूज़िक सीख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन के बाहर किन्नरों का हंगामा, युवक को घसीट - घसीट कर पीटा, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- CM शिवराज का बड़ा ऐलान : युवाओं को अपनी गारंटी पर 50 लाख तक का लोन देगी सरकार