24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM शिवराज का बड़ा ऐलान : युवाओं को अपनी गारंटी पर 50 लाख तक का लोन देगी सरकार

-युवाओं को अपनी गारंटी पर 50 लाख तक लोन देगी सरकार-सीएम शिवराज ने दी योजनाओं की जानकारी-जनसेवा अभियान के तहत योजनाओं की जानकारी दे रही सरकार-नए रोजगार खोलने के लिए सरकार की खास योजनाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Oct 2022, 3:35 PM IST

News

CM शिवराज का बड़ा ऐलान : युवाओं को अपनी गारंटी पर 50 लाख तक का लोन देगी सरकार

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर 'प्रदेश और प्रदेशवासियों को समूचा विकास' की सोच को साकार करने के लिए जनसेवा अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को प्रदेश में चल रही योजनाओं का लाभ दिलाना है। अभियान के तहत गांव - गांव शिविर लगाकर सरकार द्वारा हर पात्र हितग्राही तक लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं का प्रचार कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में संचालित योजनाओं के संबंध में खास जानकारी दी।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, इस अभियान के तहत आपको बिना किसी बाधा के, बिना कुछ लिए दिए सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान सीएम शिवराज ने जनता को 'उद्यम क्रांति' योजना से मिलने वाले लाभ की जानकारी देते हुए कहा कि, इस योजना के तहत हितग्राहियों को एक लाख से 50 लाख तक का लोन मुहैया कराया जाएगा, जिसकी गारंटी स्वयं सरकार लेगी। यही नहीं, 7 साल तक तीन परसेंट ब्याज भी सरकार ही भरेगी।

यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं के काम की खबर,बिलों में मिल रही है छूट, जानिए कैसे?


योजना से घटेगी बेरोजगारी- शिवराज

मुख्यमंत्री ने इस योजना के हवाले से कहा कि, निश्चित तौर पर इस योजना से प्रदेश की बेरोजगारी दर घटेगी। साथ ही साथ लोगों के लिए रोजगार करना भी आसान होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि, मैं आपके बीच सिर्फ भाषण देने और माला पहनने के लिए नहीं आया हूं। मैं आपके बीच उन सभी बातों पर चर्चा करने आया हूं, जिससे आपको फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- टिकट के बावजूद TC ने यात्री से की बदतमीजी, मांगी रिश्वत, जबरदस्ती माफीनामा भी लिखवाया


'मुख्यमंत्री पथ विक्रेता' योजना में नहीं देना होगा ब्याज

सीएम ने आगे एक अन्य योजना 'मुख्यमंत्री पथ विक्रेता' के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, इस योजना के तहत फल का ठेला, चाय की गुमटी जैसे छोटे व्यवसाय शुरू करना चाहता है, उसे 10 हजार रुपए का लोन दिया जाएगा। खास बात ये है कि, इस योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों को इसपर कोई ब्याज नहीं चुकाना होगा, इसका ब्याज भी सरकार चुकाएगी। अगर वो शक्स 1 साल के अंदर दस हजार रुपए बैंक में वापस जमा कर देता है तो उसे अगली बार बीस हजार का लोन देने की व्यवस्था रहेगी। यही नहीं, ये किस्त भी सीमा में जमा करने वाले को अगली बार उसे 50 हजार का लोन दिया जाएगा। इस योजना से न सिर्फ उसे अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी, बल्कि उस व्यवसाय को जमाने में भी सरकार द्वारा उसकी पूरी मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पुलिस - गुंडा गठजोड़ : होटल पहुंचे हथकड़ी खोली, हंसी-ठिठोले करते हुए अपराधी के साथ खाना खाते रहे पुलिस जवान

यह भी पढ़ें- PM आवास में घोटाला : हितग्राहियों की शिकायत पर जांच कर रहे अधिकारी भी दंग, जिम्मेदारों पर गिरी गाज

यह भी पढ़ें- नहीं होगा जमीन खरीद में फ्रॉड : रजिस्ट्री कराने से पहले आप खुद कर सकते हैं खसरे की जांच - पड़ताल