24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM आवास में घोटाला : हितग्राहियों की शिकायत पर जांच कर रहे अधिकारी भी दंग, जिम्मेदारों पर गिरी गाज

अधिकारियों ने मामले की जांच कराई, जिसमें मालूम हुआ कि, भौतिक सत्यापन में 8 आवास मौके पर नहीं मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Oct 2022, 4:30 PM IST

News

PM आवास में घोटाला : हितग्राहियों की शिकायत पर जांच कर रहे अधिकारी भी दंग, इन जिम्मेदारों पर गिरी गाज

सतना. भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 22 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के साढ़े चार लाख परिवारों को पीएम आवास के रूप में दीपावली गिफ्ट दिया है। लेकिन, पीएम आवास के नाम पर होने वाले घोटाले ने जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है। स्कैम ये है कि, यहां पात्र हितग्रहियों के पीएम आवास ही चोरी हो गए हैं। मामले का खुलासा होने पर आनन-फानन में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मामले की जांच कराई, जिसमें मालूम हुआ कि, भौतिक सत्यापन में 8 आवास मौके पर नहीं मिले। इसमें सीधे तौर पर 9 लाख 60 हजार का सीधा गबन हुआ है। मामला उजागर होने के बाद पूर्व सरपंच, जीआरएस और पीसीओ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश में ये मामला सतना जिले की सबसे बड़ी पंचायत रहकवरा में सामने आया है। रहकवरा पंचायत नागौद तहसील के अंतर्गत आती है, जहां के 55 ग्रामीणों ने सतना कलेक्ट्रेट में बीते 18 अक्टूबर को जनसुनवाई के दौरान मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके नाम पर स्वीकृति आवास की राशि बगैर आवास बने ही किसी और खाते से निकाल ली गई है। 55 ग्रामीणों के आवास की राशि 1 लाख 20 हजार के हिसाब से 66 लाख की राशि का घोटाला सामने आया है। सरकारी दस्तावेज में ही बने पीएम आवास बड़े स्कैम की ओर इशारा कर रहा है। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि, जिसके आधार पर की गई जांच ने अब जिला प्रशासन के ही होश उड़ा दिये हैं। फिलहाल कलेक्टर के आदेश पर मामले की कड़ी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- नहीं होगा जमीन खरीद में फ्रॉड : रजिस्ट्री कराने से पहले आप खुद कर सकते हैं खसरे की जांच - पड़ताल


अब तक की जांच में इनपर गिरी गाज

आपको बता दें कि, अबतक हुई जांच में जिला पंचायत सीईओ ने गांव के पूर्व सरपंच बलवेंद्र प्रताप सिंह, पंचायत समन्वयक अधिकारी राजेश्वर कुजूर के अलावा जीआरएस बृजकिशोर कुशवाहा के खिलाफ नागौद थाना में 420, 409 एवं 34 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीबद्ध किया है। यह एफआईआर खंड पंचायत अधिकारी विजयेंद्र प्रताप सिंह ने जिला पंचायत के सीईओ डॉ परीक्षित राव झाड़े की मौजूदगी में कराई है।


रहिकवारा गांव में बने सभी पीएम आवास जांच के दायरे में आए

मामले पर गौर करें तो रहिकवारा में व्यापक पैमाने पर पीएम आवास घोटाले कि शिकायते सामने आयी थी। आवासों की जांच के लिए सीईओ ने 10 टीमें गठित की गई हैं। इस तरह अब रहिकवारा गांव में बने सभी 653 पीएम आवासों का निर्माण जांच के दायरे में आ गया है।

यहां खुद ब खुद घूमने लगा शिवलिंग का कलश, देखें चमत्कारी वीडियो