24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे स्टेशन के बाहर किन्नरों का हंगामा, युवक को घसीट – घसीट कर पीटा, वीडियो वायरल

-मैहर रेलवे स्टेशन के बाहर किन्नरों का हंगामा-शारदा माई के दर्शन करने आए युवक को जमकर पीटा-पिटाई से पहले युवक और किन्नरों के बीच हुई बहस-सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Oct 2022, 4:15 PM IST

News

रेलवे स्टेशन के बाहर किन्नरों का हंगामा, युवक को घसीट - घसीट कर पीटा, वीडियो वायरल

सतना. मध्य प्रदेश के सतना जिले के अंतर्गत आने वाले मैहर रेलवे स्टेशन के बाहर बीती रात किन्नरों ने जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि, किन्नरों ने मैहर स्टेशन के बाहर स्थित बाजार में एक युवक की जमकर पिटाई भी कर डाली। किन्नरों द्वारा युवक के साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


बताया जा रहा है कि, किनन्रों ने जिस शख्स के साथ मारपीट की है, वो मैहर शारदा माई के दर्शन करने आया था। वहीं, दूसरी तरफ मारपीट करने वाले किन्नरों ने युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। किन्नरों का कहना है कि, युवक को सबक इसलिए सिखाया क्योंकि, वो उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए अपशब्द बोल रहा था। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक और किन्नरों के बीच पहले किसी बात पर कहा सुनी हुई थी, जिसने विवाद का रूप धारण कर लिया। फिर देखते ही दखते किन्नरों ने युवक को सड़क पर घसीट घसीट कर पीटना शुरु कर दिया।

यह भी पढ़ें- CM शिवराज का बड़ा ऐलान : युवाओं को अपनी गारंटी पर 50 लाख तक का लोन देगी सरकार


पुलिस में नहीं की किसी भी पक्ष ने शिकायत

बताया ये भी जा रहा है कि, वीडियो में पिटते दिखाई देने वाले युवक के साथ अन्य युवक भी मौजूद थे। किनन्रों का कहना है कि, उन्होंने पहले किसी एक किन्नर पर कमेंट कर दिया था, जिसका विरोध करने पर युवकों ने उससे बहस शुरु कर दी। इसके बाद सभी किन्नरों ने मिलकर युवक को सबक सिखाते हुए उसके साथ मारपीट की है। बताया जा रहा है कि, घटना के दौरान करीब एक घंटे तक किनन्रों ने स्टेशन परिसर के आसपास हंगामा भी किया। बाद में युवक को छोड़ दिया। वहीं, मामले को लेकर मैहर थाना पुलिस का कहना है कि, अबतक किसी भी पक्ष से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। फिलहाल, मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा चर्चित हो रहा है।

यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं के काम की खबर,बिलों में मिल रही है छूट, जानिए कैसे?

यह भी पढ़ें- टिकट के बावजूद TC ने यात्री से की बदतमीजी, मांगी रिश्वत, जबरदस्ती माफीनामा भी लिखवाया