24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब मेडिकल रिपोर्ट संभालने का झंझट खत्म, डिजिटल हेल्थ कार्ड से होगा इलाज, जानिए सबकुछ

नई सुविधा : भोपाल के जेपी अस्पताल में कार्ड बनना शुरू, आभा में दर्ज होगी जानकारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Oct 2022, 7:12 PM IST

News

अब मेडिकल रिपोर्ट संभालने का झंझट खत्म, डिजिटल हेल्थ कार्ड से होगा इलाज, जानिए सबकुछ

भोपाल. केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल हेल्थ कार्ड 2022 यानी आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) की शुरूआत कर दी है। एक तरह से यह डिजिटल हेल्थ कार्ड है। जिसमें व्यक्ति का मेडिकल रिकॉर्ड सेव रहेगा। इसमें रोगी की पूरी मेडिकल हिस्ट्री डिजिटली तौर पर रिकॉर्ड होगी। किसी भी अस्पताल में कार्ड को स्कैन करने से डॉक्टर रोगी की पूरी मेडिकल हिस्ट्री जान लेगा।

शुक्रवार से जेपी अस्पताल में इस कार्ड को बनाने के लिए शिविर लगाया गया। आभा कार्ड के लिए अस्पताल में तीन काउंटर तैयार किए गए हैं। यहां आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के माध्मय से आभा कार्ड बनवाए जा सकते हैं। अस्पताल के अधीक्षक डॉ .राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही इसके लिए सात काउंटर बनाए जाएंगे। पहले दिन तीन काउंटर तैयार किए गए हैं, जैसे-जैसे भीड़ बढ़ेगी काउंटर की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- जागरूकता अभियान के तहत मुफ्त में बांटे जा रहे थे हेलमेट, लूटने वालों में मची भगदड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा


पर्चियां गुम होने की समस्या खत्म

अभी तक किसी व्यक्ति के बीमार होने पर उसे अपना इलाज करवाने अस्पताल जाना पड़ता है। ऐसे में कई मेडिकल रिपोर्टस, दवाओं की पर्चियां आदि गुम होने का डर रहता है। कई बार लोग इन्हें घर पर ही भूल जाते हैं। ऐसे में यह कार्ड काफी मदद करेगा, क्योंकि इसमें सारी मेडिकल जानकारी होगी।

यह भी पढ़ें- 'भारत जोड़ो यात्रा' से जुड़ेगा इस शहर का दल, कांग्रेस नेता बोले- 'अब आवाज उठाने की जरूरत है'


कौन बनवा सकता है कार्ड

इस कार्ड को कोई भी व्यक्ति बनवा सकता है। कार्ड बनने के बाद इसका लाभ मिलेगा। एनडीएमएच हेल्थ रिकार्ड एप से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर : आधे दिन काम करके भी मिलेगा पूरा वेतन, आदेश जारी


जल्द बनेंगे 7 काउंटर

जेपी अस्पताल के अधीक्षक डॉ .राकेश श्रीवास्तव का कहना है कि, आभा कार्ड के लिए जल्द ही सात काउंटर बनाए जाएंगे। पहले दिन तीन काउंटर खोले गए हैं, जैसे-जैसे भीड़ बढ़ेगी काउंटर की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन के बाहर किन्नरों का हंगामा, युवक को घसीट - घसीट कर पीटा, वीडियो वायरल


यह होगा लाभ

-आपातकालीन उपचार के लिए डॉक्टर को मेडिकल हिस्ट्री बताने की जरूरत नहीं

-समय पर इलाज शुरू करने से बचाई जा सकेगी जान

-डॉक्टर के पर्चे को हर जगह ले जाने की टेंशन खत्म

-ब्लड ग्रुप, लैब टेस्ट और अन्य टेस्ट की रिपोर्ट का डाटा मिलेगा

-अस्पताल,क्लीनिक और बीमा कंपनियों के साथ मेडिकल रिकॉर्ड साझा हो सकेगा

अब युवाओं को मिलेगा 1 लाख से लेकर 50 लाख तक का लोन, सरकार देगी गारंटी, देखें वीडियो