24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जागरूकता अभियान के तहत मुफ्त में बांटे जा रहे थे हेलमेट, लूटने वालों में मची भगदड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

संस्कारधानी के रूप में पहचाने जाने वाले जबलपुर में हेलमेट की लूट के लिए भगदड़ मच गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Oct 2022, 6:32 PM IST

News

जागरूकता अभियान के तहत मुफ्त में बांटे जा रहे थे हेलमेट, लूटने वालों में मची भगदड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

जबलपुर. मध्य प्रदेश के संस्कारधानी के रूप में पहचाने जाने वाले जबलपुर में हेलमेट की लूट के लिए भगदड़ मच गई। दरअसल, मध्य प्रदेश के तर्ज पर शहर में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत मुफ्त में हेलमेट बांटे जा रहे थे, जिन्हें लेने एक साथ इतने लोगों की भीड़ जुट गई, कि इलाके में भगदड़ के हालात उत्पन्न हो गए। आलम ये रहा कि, भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी।

दरअसल, मध्य प्रदेश में हाईकोर्ट के आदेश के बाद से हेलमेट की दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी के चलते यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शनिवार को जबलपुर के तीन पत्ती इलाके में अबियान चलाते हुए हेलमेट वितरण कार्यक्रम किया गया। इस आयोजन के तहत 200 हेलमेट बांटे जाने थे। इस दौरान हेलमेट के लिए लूट मच गई। हेलमेट लेने लोगों में मची भगदड़ को देख पुलिस को सख्ती भी दिखानी पड़ी।

यह भी पढ़ें- कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर : आधे दिन काम करके भी मिलेगा पूरा वेतन, आदेश जारी

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन के बाहर किन्नरों का हंगामा, युवक को घसीट - घसीट कर पीटा, वीडियो वायरल

वाहन चलाते समय कितना जरूरी है हेलमेट

वहीं, इस मामले को लेकर जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का कहना है कि, समस्त पुलिस विभाग और गोकुल धाम गौशाला संगठन के साथ मिलकर दोपहिया वाहन चालकों को करीब 200 हेलमेटों का वितरण किया गया था। हालांकि, कार्यक्रम तो सफल रहा, जिसमें जनता का खासा उत्साह देखने को मिला। एसपी बहुगुड़ा के अनुसार, लोगों में हेलमेट के प्रति अवेयरनेस बढ़ी है। साथ ही, जनता से हेलमेट पहनने की अपील की गई है। एसपी ने कहा कि, हेमलेट पहनना बहुत जरूरी है, ताकि सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं के काम की खबर,बिलों में मिल रही है छूट, जानिए कैसे?

यह भी पढ़ें- टिकट के बावजूद TC ने यात्री से की बदतमीजी, मांगी रिश्वत, जबरदस्ती माफीनामा भी लिखवाया

अब युवाओं को मिलेगा 1 लाख से लेकर 50 लाख तक का लोन, सरकार देगी गारंटी, देखें वीडियो