24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जुड़ेगा इस शहर का दल, कांग्रेस नेता बोले- ‘अब आवाज उठाने की जरूरत है’

-'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होगा कटनी का दल-कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही है यात्रा-कमलनाथ ने की है जनभागीदारी जोड़ने की अपील-यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस ने आयोजित की बैठक
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Oct 2022, 5:56 PM IST

News

'भारत जोड़ो यात्रा' से जुड़ेगा इस शहर का दल, कांग्रेस नेता बोले- 'अब आवाज उठाने की जरूरत है'

कटनी. भारत जोड़ो यात्रा कटनी जिले के प्रभारी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, महापौर विजेंद्र मिश्र ने कटनी कांग्रेस के पदाधिकारियों, सभी ब्लाक अध्यक्षों पूर्व एवं वर्तमान पार्षद समेत आहूत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस देशव्यापी पदयात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मुख्य भारत यात्री हैं, जिनकी अगुवाई में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की यात्रा निकाली जा रही है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में अनवरत जारी ये यात्रा 1000 किलोमीटर से अधिक की दूरी अबतक तय कर चुकी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा इस यात्रा में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ आम कार्यकर्ताओं और जन - सामान्य तक की सहभागिता सुनिश्चित करने की योजना तैयार की है। भारत जोड़ों यात्रा का मूल उद्देश्य देश की एकता के सूत्र में बांधना है।

यह भी पढ़ें- 'भारत जोड़ो यात्रा' के जरिए दलित-आदिवासी और हिन्दुत्व को साधने की तैयारी, इन रास्तों से गुजरेंगे राहुल गांधी

यह भी पढ़ें- कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर : आधे दिन काम करके भी मिलेगा पूरा वेतन, आदेश जारी


इन मुद्दों पर कैंद्रित है 'भारत जोड़ो यात्रा'

महापौर विजेंद्र मिश्र ने कहा कि, आज जिस तरह से देश महंगाई, बेरोजगारी और भुखमरी से जूझ रहा है और लोगों की कुछ सूझ नहीं रहा है, ऐसी परिस्थितियों में खुलकर आवाज उठाने की जरूरत है। असमानता अपनी चरम सीमा पर हैं, गरीब निरंतर बद से बदतर स्थिति में और गरीब होता जा रहा है, जबकि अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। बेरोजगार नौजवानों को हाथ में डिग्री लिये हुए नौकरी के लिये भटकना पड़ रहा है। बेरोजगारी अब तक के सर्वोच्च मापदंड स्थापित कर रही है, नौजवानों का मजाक उड़ाते हुऐ उन्हें पकौड़े तलने की सलाह दी जा रही है, चंद अमीर हाथों में देश की सारी दौलत का केंद्रीयकरण किया जा रहा है। सारी सरकारी संस्थाएं, जमीन, कौड़ियों के भाव बेची जा रही हैं। नफरत का वातावरण और महजबी नफरत की आग की लपटों से सारा देश झुलस रहा है। नैतिकता का पतन चरम सीमा पर है।

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन के बाहर किन्नरों का हंगामा, युवक को घसीट - घसीट कर पीटा, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- CM शिवराज का बड़ा ऐलान : युवाओं को अपनी गारंटी पर 50 लाख तक का लोन देगी सरकार

न्याय प्रणाली से हो रहा खिलवाड़- महापौर विजेंद्र मिश्र

महापौर विजेंद्र मिश्र ने आगे कहा कि, 'बाबा साहब अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान की व्यवस्था तोड़ - मरोड़ कर निजी स्वार्थो की पूर्ति के लिए न्याय प्रणाली के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अंधविश्वास और अराजकता का माहौल ऐसा कभी देखा नहीं गया। आइए हम सब मिलकर भारत जोड़ो यात्रा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारतीय विरासत की रक्षा और खुशहाली के लिए एक साथ केंद्र की दमनकारी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। राहुल गांधी के साथ पदयात्रा के सहभागी बनें और अनवरत् अपार जनसमूह, लाखों लोगों के कदम से कदम मिलाएं।'

यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं के काम की खबर,बिलों में मिल रही है छूट, जानिए कैसे?

यह भी पढ़ें- टिकट के बावजूद TC ने यात्री से की बदतमीजी, मांगी रिश्वत, जबरदस्ती माफीनामा भी लिखवाया


बैठक में शामिल हुए कांग्रेस के ये सदस्य

आपको बता दें कि, सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिथलेश जैन, ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान और पूर्व विधायक पं. सुनील मिश्र, रूस्तम भाई, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, संजय बिलोहा, राकेश द्विवेदी , रमेश सोनी, अजय गर्ग, नरेंद्र राय, कार्यकारी अध्यक्ष शहर विक्रम खंपारिया, कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण कारण सिंह चौहान, महिला अध्यक्ष रजनी वर्मा, बड़वारा विधायक बसंत सिंह, नागेश शर्मा, रामनरेश त्रिपाठी, हरिशंकर शुक्ल इंटक अध्यक्ष बीएम तिवारी , पं.रामखेलावन गर्ग, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनुदीक्षित, अंशुल मिश्रा, पार्षद एवं मौसूफ अहमद बिट्टू, राजकिशोर यादव, संजय गोरा, संदीप यादव, विनोद छिरौल्या और समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे।