24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए दलित-आदिवासी और हिन्दुत्व को साधने की तैयारी, इन रास्तों से गुजरेंगे राहुल गांधी

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव पूरी तरह सियासी रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, जिन इलाकों से कांग्रेस को वोट मिलने की उम्मीद है, सिर्फ उन्हीं इलाकों से यात्रा गुजरेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Oct 2022, 5:28 PM IST

News

'भारत जोड़ो यात्रा' के जरिए दलित-आदिवासी और हिन्दुत्व को साधने की तैयारी, इन रास्तों से गुजरेंगे राहुल गांधी

भोपाल. कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए निकली कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' अब मध्य प्रदेश में प्रवेश लेने जा रही है। इससे पहले ही इस यात्रा को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। हालांकि, भारत जोड़ो यात्रा में दलित-आदिवासी और हिन्दुत्व का तड़का लगेगा। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव पूरी तरह सियासी रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, जिन इलाकों से कांग्रेस को वोट मिलने की उम्मीद है, सिर्फ उन्हीं इलाकों से यात्रा गुजरेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस यात्रा के जरिए प्रदेश के अलग-अलग समाजों को साधने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में रूट लगभग तय हो चुका है। खरगोन शहर के बीच से यात्रा नहीं निकलेगी। पहले सामने आए मार्ग में बदलाव करते हुए यात्रा का रूट बदला गया है। खरगोन सनावद से इंदौर खंडवा रोड का रूट तय किया है। यात्रा के दौरान सनावद में राहुल गांधी समेत यात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं द्वारा नर्मदा पूजा की जाएगी। इसके लिए बड़ी संख्या में साधु-संतों को भी बुलाने की योजना बनाई गई है।

यह भी पढ़ें- कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर : आधे दिन काम करके भी मिलेगा पूरा वेतन, आदेश जारी

यह भी पढ़ें- CM शिवराज का बड़ा ऐलान : युवाओं को अपनी गारंटी पर 50 लाख तक का लोन देगी सरकार


फाइनल रूट देखने 31 अक्टूबर को आएगी राहुल गांधी की टीम

इसी के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने की व्यवस्था भी की गई है। शहर में बड़ी जनसभा भी आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू को लेकर फिलहाल संशय की स्थिति है। राहुल गांधी महू जाएंगे या नहीं ? इसपर कल तक फैसला लिया जाएगा। फाइनल रूट देखने 31 अक्टूबर को राहुल गांधी की टीम मध्य प्रदेश आने वाली है।

यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं के काम की खबर,बिलों में मिल रही है छूट, जानिए कैसे?

यह भी पढ़ें- टिकट के बावजूद TC ने यात्री से की बदतमीजी, मांगी रिश्वत, जबरदस्ती माफीनामा भी लिखवाया

अब युवाओं को मिलेगा 1 लाख से लेकर 50 लाख तक का लोन, सरकार देगी गारंटी, देखें वीडियो