24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस : स्कूलों के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे तीसरी से 8वीं क्लास के बच्चे, जानें कारण

सरकार की ओर से जारी नए आदेश के तहत इन कार्यक्रमों में कक्षा तीसरी से लेकर 8वीं तक के छात्र इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 31 Oct 2022, 12:17 PM IST

News

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस : स्कूलों के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे तीसरी से 8वीं क्लास के बच्चे, जानें कारण

भोपाल. आने वाले 1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस है, जिसे लेकर सरकार के साथ साथ सभी दफ्तरों में होने वाले आयोजनों की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। एक तरफ जहां, प्रदेश का मुख्य आयोजन राजधानी भोपाल के लालपरेड मेदान में आयोजित होगा तो वहीं, सभी सरकारी दफ्तरों के साथ साथ हर जिले में आयोजन होंगे। इसी तर्ज पर प्रदेश के हर सरकारी स्कूल में भी स्थापना दिवस सप्ताह की तर्ज पर एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, सरकार की ओर से जारी नए आदेश के तहत इन कार्यक्रमों में कक्षा तीसरी से लेकर 8वीं तक के छात्र इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे।


आपको बता दें कि, इससे पहले जारी किये गए आदेश के मुताबिक, कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक सरकारी स्कूलों के बच्चों को कार्यक्रमों के दौरान उपस्थिति दर्ज कराने के सभी स्कूल प्रबंधनों को निर्देश जारी किये गए थे। लेकिन, आने वाले 7 नवंबर से लेकर 16 नवंबर के बीच कक्षा तीसरी से 8वीं तक के बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित होने जा रही है, जिसे देखते हुए विभाग द्वारा अपने पुराने आदेश में रद्दोबदल करते हुए कक्षा तीसरी से लेकर 8वीं तक के छात्रों को कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की बात कही है। विभाग की ओर से छात्रों की पढ़ाई को मद्देनजर रखते हुए नया फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें- प्लेटफॉर्म पर हादसा : चलती ट्रेन से उतरते समय यात्री का बिगड़ा संतुलन, TC ने जान पर खेलकर बचाया

यह भी पढ़ें- बड़ा हादसा : छठ पूजा करने जा रहे लोगों से भरी बस पलटी, मच गई चीख पुकार


बाकि छात्रों को कार्यक्रमों में शामिल होना होगा

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस सप्ताह से जुड़े कार्यक्रमों में सरकारी स्कूलों के कक्षा तीसरी से लेकर 8वीं तक के छात्रों की अनुपस्थिति की अनिवार्यता के संबंध में आदेश लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी किये गए हैं। इसके अतिरिक्त कक्षा 1 और 2 से 9वीं से 12वीं तक के बाकी छात्रों को कार्यक्रम में शामिल होना होगा। आपको बता दें कि, प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 1 नवंबर से एक सप्ताह तक रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

यह भी पढ़ें- जब उज्बेकिस्तान के सिंगर ने गाया 'बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं...', झूम उठे लोग, Video Viral

यह भी पढ़ें- 'भारत जोड़ो यात्रा' के प्रभारी दिग्विजय सिंह कांग्रेस के किसी भी पोस्टर में नहीं आएंगे नजर, कमलनाथ को लिखा पत्र

अब युवाओं को मिलेगा 1 लाख से लेकर 50 लाख तक का लोन, सरकार देगी गारंटी, देखें वीडियो