24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा हादसा : छठ पूजा करने जा रहे लोगों से भरी बस पलटी, मच गई चीख पुकार

हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक बस सवार यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के सभी घायलों को इलाजे के अस्पताल पहुंचा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 30 Oct 2022, 6:24 PM IST

News

बड़ा हादसा : छठ पूजा करने जा रहे लोगों से भरी बस पलटी, मच गई चीख पुकार

सिंगरौली. मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां छठ पूजा में शामिल होने जा रहे यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक बस सवार यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के सभी घायलों को इलाजे के अस्पताल पहुंचा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये हादसा जिले के अंतर्गत आने वाले थाना मोरवा क्षेत्र के नेशनल हाइवे नंबर 39 पर हुआ है। बताया ये भी जा रहा है कि, बस में जितने भी यात्री सवार थे, वो सभी छठ पूजा में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन उनकी बस रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी और थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का उपचार शुरु कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- जहर खाने वाली तीन छात्राओं में से दो का हुआ अंतिम संस्कार, तीसरी छात्रा ने बताई आत्महत्या की अजीब वजह

यह भी पढ़ें- जब उज्बेकिस्तान के सिंगर ने गाया 'बोल राधा बोल संगम होगा की नहीं...', झूम उठे लोग, Video Viral


घायलों का हाल जानने पहुंचे विधायक

इधर, हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक राम लल्लू बैस जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना। साथ ही विधायक ने डॉक्टरों को उचित इलाज करने के निर्देश भी दिए। फिलहाल, मोरवा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- 'भारत जोड़ो यात्रा' के प्रभारी दिग्विजय सिंह कांग्रेस के किसी भी पोस्टर में नहीं आएंगे नजर, कमलनाथ को लिखा पत्र

अब युवाओं को मिलेगा 1 लाख से लेकर 50 लाख तक का लोन, सरकार देगी गारंटी, देखें वीडियो