24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News : जबलपुर में आया भूकंप, 10 सेकंड तक कांपती रही धरती

जानकारी के अनुसार, करीब 8 से 10 सेकंड तक धरती में कमपन मेहसूस किया गया है। इसकी तीव्रता 4.5 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Nov 2022, 11:23 AM IST

News

Breaking News : जबलपुर में आया भूकंप, 10 सेकंड तक कांपती रही धरती

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर में अचानक भूकंप के झटके महसूस किये गए। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 8 से 10 सेकंड तक धरती में कमपन मेहसूस किया गया है।आपको बता दें कि, भूकंप के ये झटके मंगलवार की सुबह 8:44 मिनट पर मेहसूस किये गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके हल्के थे और जानमाल के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूकंप के झटकों की सूचना के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र जबलपुर से 35 किलोमीटर दूर था।

बताया गया कि जबलपुर के डिंडोरी में 8.43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, बालाघाट, अनूपपुर, उमरिया में SDRF को अलर्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- कहीं जमीन पर तो कहीं पत्थरों में फंसे हैं NHAI के साइन बोर्ड, टोल तो वसूला जा रहा पर रास्ते बताने वाला कोई नहीं

पहले भी आ चुका है भूकंप

आपको बता दें कि, ये कोई पहला मामला नहीं है जब शहर में भूकंप के झटके मेहसूस किये गए हों। करीब 25 साल पहले ज़बरदस्त भूकंप से दहलने वाले जबलपुर में इससे पहले 20 जून 2022 की आधी रात को भी भूकंप के झटके मेहसूस किये जा चुके हैं। भूकंप आधी रात को आया था। हालांकि, उस दौरान संस्कारधानी में लगभग सभी लोग सो रहे थे, जिसके चलते अधिकतर लोगों को भूकंप का अहसास नहीं हुआ था। उस दौरान भूकंप का केंद्र जबलपुर के 10 किमी अंदर था, जिसका रिक्टर स्केल 3.4 मैग्नीट्यूड था। ऐसे में लोगों को भूकंप के झटकों का अहसास नहीं हो सका था।


हलचल

जानकारों के मुताबिक, अचानक सिस्मोग्राफ में हलचल रिकॉर्ड की गई जिसका केंद्र जबलपुर बताया जा रहा है। उनका कहना है कि, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था। खास बात ये है कि, भूमि में आंतरिक हलचल का असर 80.36 किलोमीटर के क्षेत्रफल तक हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है आम तौर पर मानसून के दौरान इस तरह के मामले सामने आते हैं। इस सीजन में नर्मदा और ताप्ती बेसिन के बीच गैस सेटलमेंट होता है जिससे इस प्रकार की हलचल बढ़ जाती है।

भूकंप के चलते स्कूल की छुट्टी

भूकंप के झटकों के बाद जबलपुर के सेंट गैबरियल स्कूल रांझी मैं हुई दहशत। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को बाहर ग्राउंड में पहुंचाया। अभिभावक संदीप शर्मा के अनुसार, बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे, उसी दौरान स्कूल की छुट्टी कर दी गई।