24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, SP बोले- ‘उसपर लड़की भगाने का आरोप, पर…’

युवक के परिजन का आरोप है कि, पुलिस द्वारा उसे झूठे मामले में फंसाकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Nov 2022, 10:23 AM IST

News

पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, SP बोले- 'उसपर लड़की भगाने का आरोप, पर...'

नीमच. मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा में उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ सल्फास खाने के बाद जम तोड़ दिया। युवक के परिजन का आरोप है कि, पुलिस द्वारा उसे झूठे मामले में फंसाकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली है। वहीं, मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नीमच एसपी ने बताया कि, आत्महत्या करने वाले युवक पर एक लड़की को भगाने और जुए के मामले चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि, बबलू बावरी नामक युवक ने रविवार शाम को सल्फास खाई गई थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन ने उसे आनन-फानन में मनासा चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत और भी गंभीर होने लगी। इसपर मनासा चिकित्सालय के डॉक्टरों ने उसे नीमच के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के बाद पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए परिजन ने मंगलवार की सुबह थाने के बाहर युवक का शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अदिकारियों ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर परिजन का प्रदर्शन खत्म हुआ।

यह भी पढ़ें- गांधी प्राणी उद्यान में आए नन्हे मेहमान : बब्बर शेरनी एक साथ 3 शावकों को दिया जन्म

यह भी पढ़ें- Breaking News : जबलपुर में आया भूकंप, 10 सेकंड तक कांपती रही धरती


एसपी बोली- उसपर दो केस थे, फिर भी जांच होगी, दोषियों को छोड़ेंगे नहीं

वहीं, इस मामले में नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा का कहना है कि, बबलू एक लड़की को भगाने और जुए के मामले में आरोपी था। इस कारण पुलिस पूछताछ के लिए उसके घर पर जा रही थी। हालांकि, परिवारजनों की आरोपों के आधार पर उचित जांच कराई जाएगी। अगर कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दो दिन से लापता युवक की दूसरे शहर में रेलवे ट्रेक पर मिली लाश, टुकड़े बटोरते बटोरते थकी पुलिस

यह भी पढ़ें- सावधान ! सोफे पर पसरकर मोबाइल, लैपटॉप का इस्तेमाल कर देगा आपको बीमार