24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन से लापता युवक की दूसरे शहर में रेलवे ट्रेक पर मिली लाश, टुकड़े बटोरते बटोरते थकी पुलिस

इंदौर से लापता युवक ने ट्रेन के सामने कूद की आत्महत्या। आत्महत्या के पहले अपने दोस्त को फोन पर कहा था कि, आखिरी बार फोन कर रहा हूं। अब मेरी तलाश मत करना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 31 Oct 2022, 6:04 PM IST

News

दो दिन से लापता युवक की दूसरे शहर में रेलवे ट्रेक पर मिली लाश, टुकड़े बटोरते बटोरते थकी पुलिस

उज्जैन. मध्य प्रदेश के इंदौर के मेघदूत नगर में रहने वाले युवक ने शनिवार रात को महाकाल थाना के मोहनपुरा क्रॉसिंग के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वो दो दिन से लापता था। पुलिस ने सूचना पर उसका शव दो टुकड़ों में जब्त किया और मोबाइल से पहचान कर परिवार वालों को सूचना दी। वे इंदौर से उज्जैन तलाशते हुए पहुंच रहे थे। आत्महत्या के पहले अपने दोस्त को फोन पर कहा था कि आखिरी बार फोन कर रहा हूं। अब मेरी तलाश मत करना।

महाकाल थाना के एसआइ एस. नेगवाल ने बताया अनिल (40) पिता घनश्याम मिरधे निवासी मेघदूत नगर इंदौर का शनिवार रात को मोहनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास दो टुकड़ों में कटा शव मिला था। उसके पास से मिले मोबाइल से परिवार वालों को फोन किया तो उसकी पहचान हो पाई थी। कुछ ही दूरी पर उसकी कार भी झाडिय़ों में मिली है। रविवार सुबह शव की शिनाख्त उसके भाई आकाश ठाकुर पिता गणेश निवासी भमोरी ने की थी।

यह भी पढ़ें- सावधान ! सोफे पर पसरकर मोबाइल, लैपटॉप का इस्तेमाल कर देगा आपको बीमार

यह भी पढ़ें- 86 बच्चों के आंगनबाड़ी में 9 रोटी और 29 बच्चों के आगनबाड़ी में सिर्फ 7, बच्चे भी नहीं पहुंच रहे

प्रॉपर्टी में आजमा रहा था हाथ, जांच के बाद ही पता चलेगा अनिल आत्महत्या क्यों की

परिवार वालों का कहना है कि, वो कुछ समय से प्रॉपर्टी ब्रोकरशिप और इलेक्ट्रिक सामानों की खरीदी बिक्री का काम कर रहा था। रविवार सुबह पुलिस ने उसके शव का पीएम करवा परिजनों को सौंपा और जांच शुरू कर दी। एसआइ निगवाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट है कि उसने आत्महत्या की है परंतु किन्ह कारणों से यह कदम उठाया इसकी जांच करना बाकी है। परिवार वालों से बयान और जांच के बाद स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें- स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग गिरने पर भी नहीं जाग रहे जिम्मेदार, जगह - जगह लगा कचरे का अंबार

यह भी पढ़ें- 'भारत जोड़ो यात्रा' पर बड़ा अपडेट : कंट्रोल रूम रखेगा चप्पे - चप्पे पर नजर, हार्ड हिंदुत्व की तैयारी


दोस्त ने कहा- संतान नहीं होने से भी दुखी था

अनिल के दोस्त राहुल ने बताया कि उसने आत्महत्या के पहले फोन कर कहा था कि आखिरी बार फोन कर रहा हूं, मेरी तलाश मत करना इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। मैं और अनिल के परिवार वाले उसे तलाशते हुए कार से उज्जैन की ओर आ रहे थे तभी करीब डेढ़ घंटे बाद महाकाल पुलिस का फोन आया कि उसका शव रेलवे ट्रैक से मिला है। अनिल की शादी पांच साल पूर्व नागदा में हुई थी परंतु उसके कोई संतान नहीं थी, इससे भी वह दुखी था।

यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल