
स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग गिरने पर भी नहीं जाग रहे जिम्मेदार, जगह - जगह लग रहा कचरे का ढेर
ग्वालियर. नगर निगम की स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 की रैकिंग में तीन पायदान गिरावट के बाद भी जिम्मेदार सुधरने के लिए तैयार नहीं है। स्थिति ये है कि, रविवार को समाधिया कॉलोनी, लाला का बाजार, जीवाजीगंज, गैंडेवाली सड़क, श्याम विहार कॉलोनी, चौहान प्याऊ की पास वाली गली, भीम नगर क्षेत्र में कचरा वाहन नहीं पहुंचे और लोगों ने मजबूरी में कचरे ठीए पर कचरे को डाला। इससे शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए दिखाई दिए। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को कहना है कि, जिन क्षेत्रों में वाहन नहीं पहुंचे हैं, वहां पर वाहन भेजे जाएंगे।
ग्वालियर पूर्व के इन इलाकों में कचरे का अंबार
मुरार क्षेत्र, चौहान प्याऊ के पास, भीमनगर, संतर बाजार,खुला बाजार, कुम्हरपुरा, जीवाजी नगर, इंद्रमणि नगर, सुभाष नगर व राजपायगा रोड सहित कई क्षेत्रों में गंदगी दिखी।
इन इलाकों के भी चिंताजनक हालात
शहर के सेवा नगर,मरीमाता मंदिर के पास, फूलबाग रोड, नौगजा रोड, ख्वाजा नगर,शिंदे की छावनी, रामदास घाटी, शब्द प्रताप आश्रम, रामजी का पुरा, गैंडे वाली सड़क , इंड्रस्टीयल एरिया सहित कई मोहल्लों में कचरा रहा।
दक्षिण विस
शहर में स्थित मामा का बाजार, लाला का बाजार, एबी रोड, लक्ष्मीगंज रोड, नवगृह सेक्टर 1 और 2, हारकोटासीर, समाधिया कॉलोनी, छत्रीमंडी रोड, ढोली बुआ का पुल, जीवाजीगंज रोड समेत अन्य स्थान पर कचरा वाहन नहीं पहुंचे।
यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल
Updated on:
31 Oct 2022, 5:04 PM IST
Published on:
31 Oct 2022, 5:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.