24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्य प्रदेश के 6 जिलों में भूकंप, 4.5 आंकी गई तीव्रता

मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मध्य प्रदेश के 6 जिलों में एक साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Nov 2022, 11:20 AM IST

News

मध्य प्रदेश के 6 जिलों में भूकंप, 4.5 आंकी गई तीव्रता

भोपाल. मध्य प्रदेश में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सूबे के 6 जिलों में एक साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि, भूकंप का केंद्र डिंडौरी जिला था। यहां सुबह 8 बजकर 43 मिनट 50 सेकेंड पर धरती में कंपन मेहसूस किया गया। यही नहीं, भूकंप का असर प्रदेश के जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया जिले में भी दिखाई दिया।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजकर 43 मिनट 50 सेकेंड पर धरती हिलने का अहसास हुआ, जो करीब 8 से 10 सेंकड तक जारी रहा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई है, जिसका हाइपो सेंटर 10 किमी गहराई पर था। आपको बता दें कि, भूकंप के झटके प्रदेश के डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया जिले में महसूस किये गए हैं।

यह भी पढ़ें- पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, SP बोले- 'उसपर लड़की भगाने का आरोप, पर...'

यह भी पढ़ें- गांधी प्राणी उद्यान में आए नन्हे मेहमान : बब्बर शेरनी एक साथ 3 शावकों को दिया जन्म


जबलपुर से 35 कि.मी दूर था भूकंप का केंद्र

जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके हल्के थे और जानमाल के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूकंप के झटकों की सूचना के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र जबलपुर से 35 किलोमीटर दूर था। बताया गया कि, जबलपुर के डिंडोरी में 8.43 मिनट 50 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, बालाघाट, अनूपपुर, उमरिया में SDRF को अलर्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दो दिन से लापता युवक की दूसरे शहर में रेलवे ट्रेक पर मिली लाश, टुकड़े बटोरते बटोरते थकी पुलिस

यह भी पढ़ें- सावधान ! सोफे पर पसरकर मोबाइल, लैपटॉप का इस्तेमाल कर देगा आपको बीमार

भूकंप के चलते स्कूल की छुट्टी

भूकंप के झटकों के बाद जबलपुर के सेंट गैबरियल स्कूल रांझी मैं हुई दहशत। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को बाहर ग्राउंड में पहुंचाया। अभिभावक संदीप शर्मा के अनुसार, बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे, उसी दौरान स्कूल की छुट्टी कर दी गई।