24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब इस राज्य की धरती उगलेगी सोना, खदाने नीलाम करेगी सरकार

खनिज विभाग के विशेषज्ञों ने सूबे के सिंगरौली जिले में स्थित गुरहर पहाड़ पर सोने की विशेष खदान की खोज की है। जीएसआई के सर्वे रिपोर्ट के बाद अब सरकार ने इस खदान की नीलामी करने की तैयारी में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Nov 2022, 5:40 PM IST

News

अब इस राज्य की धरती उगलेगी सोना, सरकार कर रही है खास तैयारी

भोपाल. खनिज भंडारण से परिपूर्ण मध्य प्रदेश की धरती जल्द ही सोना उगलने वाली है। आपकों सुनकर हैरानी होगी, लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। खनिज विभाग के विशेषज्ञों ने सूबे के सिंगरौली जिले में स्थित गुरहर पहाड़ पर सोने की विशेष खदान की खोज की है। जीएसआई के सर्वे रिपोर्ट के बाद अब सरकार ने इस खदान की नीलामी करने की तैयारी में है।

जानकारों की मानें तो अबतक विश्व के बेहतरीन हीरों की पहचान मध्य प्रदेश से जुड़ी है। लेकिन, अब जल्द ही सोने की खदानों के लिए मध्य प्रदेश मशहूर हो जाएगा। जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने सोने की संभावनाओं का सर्वे करते हुए सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की है। सामान्य तौर इस पथरीले इलाके में बीते दो वर्षों से सोना कोजा जा रहा है। इसमें भारत सरकार के भू - विज्ञानियों की मदद भी ली गई।

यह भी पढ़ें- नगर निगम बैठक के बीच अचानक गनमैन लेकर पहुंच गईं सांसद, बोलीं- हलाल शब्द अशुद्ध, नाम बदला जाए


एक टन पत्थर में मिलेगा इतना सोना

भारत सरकार के भू - विज्ञानियों का मानना है कि, सिंगरौली के गुरहर पहाड़ पर मिली सोने की खदान से एक टन पत्थर निकालने पर उसमें 1.03 ग्राम सोना मिल सकेगा। ये खदान कुल 149.30 हेक्टेयर में फेली है। भू विशेषज्ञों से मिली हरी झंडी के बाद अब प्रदेश सरकार इसकी नीलामी कार्य में जुट गई है। खनिज विभाग के अफसर इसकी तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रॉली के सामने आया सियार, ट्रेक्टर पलटने से 2 घंटे दबा रहा चालक, JCB से निकाला


2002 से प्रदेश में चल रही सोने की खोज

आपको बता दें कि, बीते 20 वर्षों से यानी वर्ष 2002 से मध्य प्रदेश में खनिज विज्ञानी सोने की खोज कर रहे थे। लेकिन अब जाकर जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने सोने की संभावनाओं का सर्वे करते हुए सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की है। आपको बता दें कि, सिंगरौली के अलावा मध्य प्रदेश के कटनी, बालाघाट, सिवनी, बैतूल, जबलपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा और उमरिया जिले में भी सोने की खोज की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : भोपाल में फिर खुलेंगे हुक्का लाउंज! प्रशासन के प्रतिबंध पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, ये है वजह

यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल