जबलपुर

जबलपुर-गोंदिया ट्रैक पर 44 किमी प्रतिघंटा की गति से दौड़ी पहली सुपरफास्ट

जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज : एक माह के लिए प्रायोगिक रूप से चल रही है गया-चेन्नई ट्रेन

2 min read
Jan 05, 2021
train.jpg
First superfast ran

जबलपुर. जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज पर रविवार को पहली बाद उतरी इलेक्ट्रिक टे्रन 02389 गया-चेन्नई सुपरफास्ट लगभग 44 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से दौड़ी। ट्रेन को अभी एक माह के लिए प्रायोगिक रूप से नए रूट से चलाया जा रहा है। यह ट्रेन जबलपुर से नैनपुर-बालाघाट होते हुए गोंदिया तक 236 किमी का सफर करीब साढ़े पांच घंटे में तय कर रही है। जानकारों के अनुसार नया ट्रैक होने और ट्रायल के कारण सुपरफास्ट ट्रेन की गति अभी कम है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो कुछ फेरे के बाद ट्रेन की गति बढ़ाकर 60 किमी प्रतिघंटा तक की जा सकेगी। ऐसे में जबलपुर-गोंदिया का सफर चार घंटे का रह जाएगा।
ऐसी रही सुपरफास्ट ट्रेन की गति
स्टेशन : दूरी : गति
जबलपुर से नैनपुर :121 किमी : 40 किमी/घंटा
नैनपुर से बालाघाट : 75 किमी : 68 किमी/घंटा
बालाघाट से गोंदिया : 40 किमी : 40 किमी/घंटा ( नोट: ट्रेन 02389 के टाइम टेबिल के अनुसार)
गया-चेन्नई ट्रेन की चाल रेल खंड :
दूरी : गति
छिवकी से सतना : 170 किमी : 55 किमी प्रतिघंटा
सतना से जबलपुर : 189 किमी : 76 किमी प्रतिघंटा
जबलपुर से गोंदिया : 236 किमी : 44 किमी प्रतिघंटा
गोंदिया से बल्लारशाह : 250 किमी, 58 किमी प्रतिघंटा
अभी सतपुड़ा एक्सप्रेस की रफ्तार से चल रही
जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज पर रविवार को पहली बार दौड़ी सुपरफास्ट ट्रेन को इलेक्ट्रिक इंजन के साथ चलाया गया। लेकिन यह ट्रेन अभी नैरोगेज ट्रैक पर दौडऩे वाली तत्कालीन सतपुड़ा एक्सप्रेस की रफ्तार से चल रही है। ब्रॉडगेज बनने के बाद जबलपुर से चिरईडोंगरी तक डीजल इंजन से चलाई जा रही पैसेंजर ट्रेन भी नैनपुर तकरीबन पौने चार घंटे में पहुंचती थी। निगरानी के बाद होगा निर्णय दक्षिणी पूर्व मध्य रेल के गोंदिया-जबलपुर रेलखंड पर पहली सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने के साथ ही उसकी निगरानी शुरू कर दी गई है। रेलवे के अधिकारी ट्रेन की चाल के साथ ही ट्रैक का लगातार जायजा ले रहे है। बालाघाट-नैनपुर के बीच जहां पहली बार यात्री ट्रेन शुरू हुई है। वहीं, लॉकडाउन के बाद लंबे समय से नैनपुर-जबलपुर ट्रैक में भी यात्री ट्रेनों की आवाजाही बंद थी। स्टेशनों में भी व्यवस्थाएं ठीक की जा रही हैं। परिचालन व्यवस्था सुचारु होने के साथ ही ट्रेन की गति भी धीरे-धीरे बढ़ाने पर निर्णय होगा।

Published on:
05 Jan 2021 09:09 pm