जबलपुर

Low BP And Heart Attack: बीपी-हार्ट के मरीजों के लिए जानलेवा है ये मौसम, जारी हुआ अलर्ट

Low Blood Pressure And Heart Attack : चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी हार्ट और बीपी के मरीजों की समस्या बढ़ा रही है। शरीर में सुस्ती, आंखों में धुंधलापन, चक्कर आना, कमजोरी जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2025, 10:57 AM IST
Alert for Low Blood pressure and Heart patients
Alert for Low Blood pressure and Heart patients (सोर्स: पत्रिका )

Low BP And Heart Attack : चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी हार्ट और बीपी के मरीजों की समस्या बढ़ा रही है। शरीर में सुस्ती, आंखों में धुंधलापन, चक्कर आना, कमजोरी जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। मेडिकल, जिला अस्पताल से लेकर नगर के अन्य अस्पताल और क्लीनिक में ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ी है। कई केस में तो हमेशा हाई बीपी रहने वाले मरीजों का बीपी लो(Low BP And Heart Attack) हो रहा है। ऐसे मरीजों को ठीक होने में एक से दो सप्ताह तक समय लगता है। चिकित्सक हृदय रोग व हाइपरटेंशन की बीमारी से पीड़ित मरीजों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। उन्हें तेज धूप के लगातार नहीं रहने और पर्याप्त पानी, फलों का जूस पीने की सलाह दी जा रही है।

केस 1: अचानक लो हो गया बीपी

आंखों के आगे लगातार धुंधलापन, सिर चकराने और अत्यधिक कमजोरी महसूस होने पर 36 वर्षीय युवक ने चिकित्सक से जांच कराई तो पता लगा कि उसे लो बीपी के कारण ये समस्या हो रही है। जबकि युवक को हाई बीपी की समस्या है, जिसकी वह नियमित दवा लेता है।

केस 2: तेज सिर दर्द के साथ शरीर में सुस्ती

45 वर्षीय युवक ने शरीर में लगातार सुस्ती महसूस होने और सिर में लगातार दर्द के बाद जांच कराई तो पता लगा कि बीपी लो होने के कारण उसे समस्या हो रही है। चिकित्सक ने लगातार धूप में रहने और थकान के साथ ही डिहाइड्रेशन को कारण बताया।

केस 3: चक्कर खाकर गिरीं बुजुर्ग महिला

हृदय रोग(Low BP And Heart Attack) से पीड़ित 60 वर्षीय बुुजुर्ग महिला चक्कर खाकर गिर गई, उसके बाद से अत्यधिक कमजोरी महसूस होने और रात में नींद नहीं आने पर चिकित्सक से जांच कराई तो पता लगा कि बीपी अत्यधिक लो होने के कारण उन्हें ये समस्या हुई।

बीपी अचानक घटने के ये हैं कारण

●लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर में सोडियम क्लोराइड की कमी हो जाती है।

●लूड की शरीर में कमी।

●रक्त वहनियां फैल जाने से ब्लड पैरों में जमा होने लगता है।

●दवाओं का डोज ना बदलना।

गर्मी में बीपी के उतार-चढ़ाव के तीन मुख्य कारण हैं। इनमें सोडियम क्लोराइड व लूड की कमी और रक्त वहनियां फैल जाना है। अत्यधिक कमजोरी महसूस होने, चक्कर जैसे लक्षणों को नजरंदाज ना करें। डिहाइड्रेशन दूर करने पर्याप्त ओआरएस, आम का पना, नीबू पानी पिलाएं। - डॉ. आरएस शर्मा, हृदय रोग व मेडिसिन विशेषज्ञ

Updated on:
28 May 2025, 10:57 AM IST
Published on: