जबलपुर

train में बम की खबर से मच गया हड़कम्प, दहशत में साये में हुआ सफर

विंध्याचल एक्सप्रेस में बम की सूचना, बम स्क्वाड ने की जांच

2 min read
Feb 17, 2018
train running with bomb

जबलपुर. एक एक्सप्रेस टे्रन बम के साथ कई घंटों तक दौड़ती रही। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि इंजन से दूसरे नंबर की बोगी में बम रखा है। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और यात्री दहशत में आ गए। हालांकि बाद में यह सूचना पूरी तरह झूठी निकली। पुलिस ने सूचना देनेवाले को हिरासत में ले लिया है। उससे कड़ाई से पूछताछ भी की जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि ट्रेन में सवार बब्लू नाम के लड़के ने नशे की हालत में १०० नंबर पर बम की सूचना दी । बब्लू होटल में खाना बनाने का काम करता है।


१०० डायल पर आया फोन
विंध्याचल एक्सप्रेस में बम की अफवाह से शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे हड़कम्प मच गया। आरपीएफ, जीआरपी एवं बम स्क्वॉड ने जांच की, लेकिन बम नहीं मिला। बताया गया कि किसी यात्री ने भोपाल में १०० डायल पर फोन कर विंध्याचल एक्सप्रेस में बम होने की सूचना दी। उसने कहा कि इंजन से दूसरे नम्बर की बोगी में सामने बैठे व्यक्ति के पास बम रखा है। रात करीब ९.३० बजे ट्रेन मदन महल स्टेशन पहुंची ट्रेन को रोककर बोगी की तलाशी ली गई। पुलिस और बम स्क्वाड ने ट्रेन का कोना-कोना छान मारा लेकिन कुछ नहीं मिला। इस दौरान ट्रेन के यात्री अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित बने रहे।


नशे की हालत में दी झूठी सूचना
जांच के दौरान पता चला कि ट्रेन में सवार बब्लू नाम के लड़के ने नशे की हालत में १०० नंबर पर बम की सूचना दी थी। बब्लू होटल में खाना बनाने का काम करता है। वह गोटेगांव से जबलपुर आ रहा था। मौके पर पुलिस अधिकारी, बम स्क्वॉड प्रभारी पंकज सिंह , जीआरपी मदनमहल थाना प्रभारी वायपी मिश्रा, हेड कांस्टेबल दिलीप सहित डॉग स्क्वाड भी मौजूद था। थाना प्रभारी मिश्रा ने बताया कि बम की झूठी अफवाह थी। शिकायत करने वाले को आरपीएफ ने पकड़कर पूछताछ कर रही है।

Updated on:
17 Feb 2018 06:59 pm
Published on:
17 Feb 2018 08:46 am
Also Read
View All