जबलपुर

बड़ी खबर: मप्र के इस रूट पर 28 से चलेंगी आधा दर्जन नई ट्रेनें, इनको मिलेगा फायदा

नैनपुर तक दौड़ेंगी तीन जोड़ी पैसेंजर टे्रनें, ग्वारीघाट-नैनपुर के बीच चलाई जाएगी एक नई टे्रन, २८ को हरीझण्डी दिखाएंगे रेल राज्यमंत्री
2 min read
Nov 26, 2017
trains run in mp's new route, to start 28 november 2017
trains run in mp's new route, to start 28 november 2017

जबलपुर। मप्र में लगातार रेल विस्तार हो रहा है। नैरोगेज बंद होने के बाद अब इस रुट पर ब्रॉडगेज ट्रेनों का संचालन भी गति पकडऩे लगा है। दो साल के अंतराल के बाद रेल सेवा से जुडऩे जा रहे जबलपुर-नैनपुर के बीच तीन जोड़ी पैसेंजर टे्रनें दौड़ाई जाएंगी। वर्तमान में जबलपुर-घंसौर के बीच चल रहीं दो जोड़ा पैसेंजर गाडि़यां २८ नवंबर से नैनपुर तक तो जाने ही लगेंगी, वहीं एक और नई टे्रन का शुभारंभ किया जाएगा। तीसरी टे्रन ग्वारीघाट-नैनपुर के बीच संचालित होगी। रेलवे ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं टे्रनों की नए सिरे से समय सारिणी भी जारी कर दी गई है।

सड़क मार्ग से जाएंगे
रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन मंगलवार 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे स्पाइस जेट के विमान द्वारा नई दिल्ली से जबलपुर पहुंचेंगे। वे यहां कुछ देर रूकने के बाद दोपहर डेढ़ बजे सड़क मार्ग से नैनपुर के लिए रवाना होंगे। वहां शाम साढ़े चार बजे नैनपुर रेलवे स्टेशन पर नैनपुर-घंसौर नई ब्राडगेज लाइन का शुभारंभ करेंगे। उनके द्वारा नैनपुर में यात्री टे्रन को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा। वे नैनपुर में बनाए गए रेल संग्रहालय का शुभारंभ भी करेंगे। रेल राज्यमंत्री सड़क मार्ग से वापस आकर रात्रि विश्राम जबलपुर में ही करेंगे। 29 नवंबर की सुबह 11 बजे पश्चिम मध्य रेल के कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा शाम 4.30 बजे स्पाइस जेट के विमान से नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे ।

नैनपुर में तैयारियां
नैरोगेज टे्रनों की विदाई के बाद से नैनपुर व आसपास के सैकड़ों गांवों के लोग ब्रॉडगेज रेल सेवा का शुभारंभ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इंतजार की घडि़यां खत्म होने जा रही हैं और पूरे इलाके में भारी जश्न का माहौल है। रेल सेवा शुरू होने से घंसौर-नैनपुर के बीच के चार स्टेशनों निधानी, पुतर्रा हाल्ट, जेवनारा व उनके आस-पास के गां के लोग भी सीधे लाभांवित होंगे। बिलासपुर जोन के अफसरों ने नैनपुर में डेरा डाल लिया है और तैयारियों में जुटे हैं।

जबलपुर-नैनपुर के बीच तीन यात्री टे्रनें चलाई जाएंगी। एक टे्रन ग्वारीघाट-नैनपुर के बीच संचालित होगी। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन २८ नवंबर को नैनपुर में शुभारंभ करेंगे। उनके द्वारा रेल संग्रहालय का भी शुभारंभ किया जाएगा।
- डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, सीपीआरओ, बिलासपुर जोन

Published on:
26 Nov 2017 10:41 am