MP News: राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती के गढ़ जबलपुर से भाजपा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र-इन पांच आदिवासी बहुल राज्यों के समाज को साधने की रणनीतिक पहल कर रही है।
MP News: राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस(Tribal Pride Day) पर गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती के गढ़ जबलपुर से भाजपा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र-इन पांच आदिवासी बहुल राज्यों के समाज को साधने की रणनीतिक पहल कर रही है। गैरीसन ग्राउंड में शनिवार को 12 बजे से होने वाला राज्यस्तरीय कार्यक्रम राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के नर्मदा जिले से कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
इसके पहले 2023 में रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद जबलपुर आए थे, जबकि गृहमंत्री अमित शाह राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर यहां मौजूद रहे। अब जनजातीय दिवस पर प्रदेश के कई मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह आयोजन सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ पांच प्रमुख राज्यों में आदिवासी समाज को संदेश देने का बड़ा राजनीतिक मंच माना जा रहा है। भाजपा इसे आदिवासी अस्मिता और ऐतिहासिक सम्मान के माध्यम से व्यापक विस्तार की रणनीति के रूप में देख रही है।
जबलपुर सदियों से गोंडवाना शासन, शंकर शाह-रघुनाथ शाह और रानी दुर्गावती के शौर्य का केंद्र रहा है। मंडला और डिंडौरी जिले आदिवासी बहुल हैं, जबकि सिवनी और छिंदवाड़ा में भी बड़ी आबादी है। यही ऐतिहासिक पृष्ठभूमि इसे राष्ट्रीय जनजातीय संदेश देने के लिए उपयुक्त बनाती है।
मध्यप्रदेश में लगभग 21 प्रतिशत आदिवासी आबादी निवास करती है, जो 47 विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में भी इनकी खासी जनसंख्या है। भाजपा कार्यक्रम के जरिए इन रा'यों की आदिवासी आबादी को भी साधने की कोशिश कर रही है। पार्टी का फोकस जनजातीय अस्मिता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के माध्यम से बड़े पैमाने पर संपर्क बढ़ाने पर है।
सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के चलते पूरे क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था दिनभर बदली रहेगी। पुलिस द्वारा पेंटी नाका चौक से सृजन चौक, नर्मदा क्लब और सृजन चौक से यादगार चौक तक के मार्गों को नो-वीकल जोन घोषित किया गया है। कार्यक्रम शुरू होने से लेकर समाप्ति तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
जबलपुर के अधारताल तिराहे पर अखिल भारतीय आदिवासी शबरी महासंघ के तत्वावधान में शनिवार को बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएग। सुबह नौ बजे होने वाले इस कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस दौरान उनके जीवन वृत पर प्रकाश डाला जाएगा।
ये भी पढ़ें