जबलपुर

साहब लड़की तो लड़के के रिश्ते में बहुत करीब है, शादी कैसे कर दें?

जबलपुर में कोर्ट मैरिज के दौरान कलेक्टर कार्यालय में हंगामा, माता-पिता ने किया विरोध, आपत्ति पर रोका विवाह  
less than 1 minute read
Dec 10, 2020
marregige
marregige

जबलपुर। अपर कलेक्टर कोर्ट, जबलपुर के बाहर एक कोर्ट मैरिज के प्रकरण के दौरान खूब हंगामा हुआ। युवक के माता-पिता ने शादी का विरोध किया। विरोध जताते हुए बेटे को विवाह नहीं करने के लिए खूब समझाइश दी। इस बीच विवाद भी बढ़ा। युवक के साथ झूमाझटकी तक हो गई। ऐसे में वर एवं वधु की सुरक्षा के लिए पुलिस बुला ली गई। हालांकि माता-पिता की आपत्ति को स्वीकारने के बाद कोर्ट ने आगामी आदेश तक विवाह पर रोक लगा दी। कलेक्टर कार्यालय में अपर कलेक्टर के न्यायालय में माढ़ोताल निवासी युवा ने उसी क्षेत्र की रहने वाली युवती से विवाह के लिए अपर कलेक्टर राजेश बाथम की कोर्ट में आवेदन दिया था। बुधवार को उनका विवाह होने के अलावा उसका प्रमाण पत्र मिलना था। वर एवं वधु कोर्ट पहुंचे। इस बात का पता लड़के के माता-पिता को चला तो वे भी वहां पहुंच गए। लड़के की मां रोती और बिलखती रही। इस बीच काफी विवाद भी हुआ। इस घटनाक्रम के कारण कोर्ट रूम के बाहर भीड़ एकत्रित हो गई। हालात को देखते हुए ओमती थाने को खबर दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। उन्होंने वर एवं वधु को सुरक्षा दी। इस बीच माता-पिता के द्वारा कोर्ट मे अर्जी दी गई कि जिस लड़की से विवाह किया जा रहा है, वह रिश्ते में बहुत नजदीक हैं। यही नहीं बेटे की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती। उसे बहला-फुसलाया गया है। इस बीच आपत्ति की सुनवाई तक विवाह को रोक दिया गया।
इस औद्योगिक क्षेत्र में नालियां तक सही-सलामत नहीं

Updated on:
10 Dec 2020 11:57 pm
Published on:
10 Dec 2020 11:57 pm