जबलपुर

मंदिर में तोड़फोड़ के बाद जबलपुर में भड़की हिंसा, 25 गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात

Violence erupts after temple vandalism: मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंदिर-मस्जिद में अजान और आरती को लेकर छिड़ा था विवाद, देर रात लिया हिंसा का रूप, अब तक 25 लोगों के गिरफ्तार होने की सूचना...

3 min read
Feb 20, 2026
MP News Crime: जबलपुर में अजान-आरती एक साथ हुए तो छिड़ा विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद भड़की हिंसा। भारी पुलिस बल तैनात। (photo:patrika Video)

Violence erupts after temple vandalism 25 Arrested: मध्यप्रदेश के जबलपुर के सीहोरा में देर रात हिंसा भड़क गई। दो पक्षों में मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इस बीच दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि दोनों तरफ से पथराव होने लगे। पथराव के दौरान वहां खड़े दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देने की कोशिश की। लेकिन भीड़ पर समझाइश का कोई असर नहीं दिखा जिसके बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाया और शहर के आसपास के पुलिस थानों के पुलिस बल को भी यहां बुलाया गया। संयुक्त कार्रवाई के बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर हिंसा पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें

29 दिन टूर पर रहे CCF! PCCF का नोटिस जारी, ऑफिस का काम कब किया? वन विभाग में हड़कंप

अजान और आरती एक साथ की तो मचा बवाल

माला गुरुवार देर रात का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद की शुरुआत दो धार्मिक स्थलों पर एक साथ आयोजित कार्यक्रमों के दौरान तेज साउंड को लेकर हुई थी। आरोप-प्रत्यारोप के बीच स्थिति बिगड़ गई और उग्र भीड़ ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान यहां आसपास खडे़ दर्जनों क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कई लोगों को चोटें भी आईं।

भीड़ इतनी उग्र कि बुलाना पड़ा पुलिस बल

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सीहोरा(जबलपुर) थाना पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। समझाइश दी। लेकिन जब भीड़ नहीं संभली तो सिहोरा, खितौला, गोसलपुर, पनागर सहित 12 से अधिक थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। संयुक्त कार्रवाई के बाद उग्र भीड़ पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय मौके पर मौजूद थे। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं इलाके में रात भर गश्त चलती रही।

अब तक 25 गिरफ्तार

जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने हिंसा के इस मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए यहां भारी पुलिस बल तैनात है। दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

मंदिर समिति के सदस्य का आरोप, मस्जिद से 50-70 लोग एक साथ निकले

दुर्गा मंदिर समिति के सदस्य अंकेश गुप्ता के मुताबिक, गुरुवार रात सब कुछ सामान्य था। मंदिर में नियमित रूप से पूजा आरती की जा रही थी। इसी दौरान मस्जिद का गेट खुला। मस्जिद से 50-70 युवकों की भीड़ बाहर आई। उन्होंने मंदिर के सामने खड़े होकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज भी की। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन रामजी गुप्ता के साथ भीड़ ने मारपीट की। विरोध करने पर 10 से 15 लोगों ने मंदिर में घुसने की कोशिश की, जिन्हें रोका गया।

मंदिर के अंदर से घसीटकर बाहर निकालकर पीटा

उन्होंने आरोप लगाया कि शाकिर नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ मौके पर मौजूद था। उसने उन्हें मंदिर के अंदर से घसीटकर बाहर निकाल दिया, जिससे वे गिर गए। इसके बाद 15 से 20 लोगों ने मारपीट की। उनके साथियों ने बीच-बचाव कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। अंकेश का कहना है कि जब हम घर लौट रहे थे, तभी मस्जिद के ऊपर गेट और आसपास की गली से पथराव शुरू हो गया। यह पथराव करीब 20 से 25 मिनट तक जारी रहा। इस दौरान मंदिर का कांच टूट गया और कुछ लोग घायल हो गए। बहोरीबंद विधायक के भाई प्रांजल पांडे को भी पत्थर लगा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मस्जिद का निर्माण कार्य जारी है, वहां पड़े पत्थर फेंके

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मस्जिद में इन दिनों निर्माण कार्य किय जा रहा है। मस्जिद परिसर में मलबा और पत्थर रखे हुए थे। आरोप है कि विवाद के दौरान इन्हीं पत्थरों का उपयोग कर पथराव किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

बताया यह भी गया है कि कुछ लोग मस्जिद की छत और गेट के पास से छिपकर पत्थर फेंक रहे थे। जिनके हाथ में जो भी पत्थर आया, उससे पथराव किया गया।

फिलहाल शांति है, प्रशासन अलर्ट है

एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। संदिग्धों की पहचान की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। पुलिस बल तैनात है। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और प्रशासन सतर्क है।

ये भी पढ़ें

अगले 48 घंटे भारी, आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि का ट्रिपल अलर्ट जारी

Updated on:
20 Feb 2026 01:17 pm
Published on:
20 Feb 2026 01:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर