18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिसके नाम की मेहंदी रचाई, उसी ने शादी के बहाने बुलाकर जान ले ली

mp news: खेत की मेड़ पर मिले युवती के शव की गुत्थी सुलझी, प्रेमी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी हत्या।

2 min read
Google source verification
jabalpur

lover kills girlfriend after marriage pressure

mp news: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के सेमरिया गांव के पास 15 फरवरी को खेत की मेड़ पर मिले युवती के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवती का हत्यारा उसका प्रेमी ही निकला है जिसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या की थी। युवती को शादी करने के बहाने आरोपी प्रेमी ने बुलाया था और युवती हाथों में प्रेमी के नाम की मेहंदी रचाकर शादी के सपने लिए प्रेमी से मिलने पहुंची थी लेकिन प्रेमी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी।

खेत की मेड़ पर मिला था शव

15 फरवरी रविवार को 18 वर्षीय युवती का शव सेमरिया गांव के पास एक खेत की मेड़ पर मिला था। युवती का चेहरा बुरी तरह से पत्थर से कुचला गया था जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल था। शव के पास ही सफेद कलर की चप्पल उतरी हुई थीं और युवती ने लहंगा और चुन्नी पहना हुआ था। उसके हाथ में ईशु-तनु के नाम की मेहंदी लगी थी। तफ्तीश के दौरान युवती के परिजन ने सोशल मीडिया पर फोटो देखकर उसकी पड़ताल की तो पुलिस की जांच में तेजी आई। परिजनों ने बताया कि बेटी तनु शनिवार रात को घर से लापता हो गई थी। वो तिलवारा निवासी ईशु से प्यार करती थी।

शादी का दबाव बनाया तो मार डाला

पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती तनु लगातार अपने प्रेमी ईशु पर शादी का दबाव बना रही थी लेकिन प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं था इसलिए उसने वेलेंटाइन डे की रात तनु को फोन कर शादी करने की बात कही। वो बाइक से उसे सेमरिया गांव लेकर आया। यहां पहले से उसके तीन दोस्त दोस्त पंकज बरमन, अंकित श्वास और एक अन्य मौजूद था। ईशु प्लानिंग के तहत तनु को सुनसान जगह पर लेकर गया और वहां पर अपने साथियों के साथ मिलकर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने प्रेमी ईशु के साथ ही उसके साथी पंकज बरमन और अंकित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य फरार है।