जबलपुर

weather alert : 18 जनवरी से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, फिर बादल-बूंदाबांदी के आसार

आसमान खुलने पर 18 जनवरी से तेज ठंड का दौर फिर शुरू हो जाएगा।

2 min read
Jan 16, 2025

weather alert : शहर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। बुधवार को इसके चलते रात के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई। दिन का तापमान हल्का बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को जबलपुर संभाग के जिलों में बादल-बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। जबलपुर जिले में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान खुलने पर 18 जनवरी से तेज ठंड का दौर फिर शुरू हो जाएगा। गुरुवार को जबलपुर जिले में सुबह से कोहरा छाने का अनुमान है।

jabalpur Weather

मंगलवार को बादल छंटते ही न्यूनतम तापमान धड़ाम से नीचे गिरा था। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री लुढ़क कर 6.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। बुधवार को इसमें फिर बढ़त हुई। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। दिन भर बर्फ़ीली हवा चली। इससे गलन महसूस हुई। चटक धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान हल्का बढ़ा। यह 21.0 डिग्री से बढ़कर 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य था। 5-6 किमी की रफ्तार से चली हवा के चलते सुबह शाम कंपकंपी छूटी।

weather alert : बर्फीली हवा तेज होने पर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी का असर देखने को मिल सकता है। जबलपुर सम्भाग में कहीं कहीं बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी के आसार हैं। 18 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके बाद बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर