मौसम: बारिश के साथ हुई सुबह, मौसम विभाग की चेतावनी पूरे दिन होगी जोरदार बारिश- देखें वीडियो
जबलपुर। सोमवार तक मौसम धूप और ठंडी हवाओं का रहने के बाद मंगलवार रात अचानक बादलों ने पूरे शहर में डेरा डाल लिया और सुबह का सूरज बादलों ने ढंकते हुए जोरदार बारिश कर दी। बादलों की गडगड़़ाहट के बीच बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। लोगों को बारिश से बचने की सलाह दी गई है। अगले चौबीस घंटों में गरज चमक के साथ बारिश होती रहेगी। रात में ठंड बढऩे से कोहरा भी छाया रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री है, वहीं आद्र्रता 65 प्रतिशत तथा 11 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। जबलपुर समेत आसपास के जिलों में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।