जबलपुर

शादीशुदा मर्द से प्यार कर बैठी 19 साल की लड़की, जब तक सच पता चलता लुट गया सब कुछ

प्राइवेट नौकरी करने वाली युवती को जान से मारने की धमकी

2 min read
Apr 12, 2018
Rape
demo pic

जबलपुर। एक युवक ने खुद को कुंवारा बताकर एक 19 साल की लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने युवती से शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाने लगा। चालबाज युवक की बातों में फंसकर युवती भी उस पर प्यार लुटाती रही। लेकिन एक दिन युवती को अपने प्रेमी के बारे में एक ऐसी बात पता चली की वह हैरान रह गई। उसने प्रेमी से सच्चाई जानना चाहा तो उसने उसे उल्टा जान से मारने की धमकी दे दिया। इससे घबराई युवती ने प्रेमी के खिलाफ बुधवार की रात को माढ़ोताल थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

किराए के मकान में अकेले रहती है युवती

पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती माढ़ोताल थाना क्षेत्र में किराए के मकान में अकेले रहती है। वह प्रायवेट नौकरी करती है। लगभग एक साल पहले उसकी मुलाकात मनीष दुबे नाम के युवक से हुई। मनीष ने युवती से दोस्ती की और फिर कहा कि वह उससे विवाह करना चाहता है। इसके बाद मनीष ने युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले युवती को मनीष के शादीशुदा होने की बात पता चली। 23 मार्च को मनीष उससे मिला, तो युवती ने इस बात पर आपत्ति की, तो मनीष ने उससे विवाद किया और जान से मारने धमकी दी।

इंजीनियरिंग छात्रा को करता था फोन

इधर, एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला भी सामने आया है। जिसमें सहपाठी द्वारा इंजीनियरिंग छात्रा को परेशान किया जा रहा था। कभी वह फोन करता, तो कभी पीछा करता। कभी कॉलेज में छींटाकसी करता, कभी सड़क पर। इन सब से परेशान छात्रा मंगलवार को उसके घर पहुंची। उसकी हरकतों का विरोध किया, तो सहपाठी छात्र ने उससे मारपीट की। मामले की रिपोर्ट छात्रा ने गढ़ा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि समीपी जिले में रहने वाली युवती निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा है। उसके साथ पढऩे वाला मनोज शाह उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। छात्रा ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया।

Published on:
12 Apr 2018 07:22 pm