जगदलपुर

कांग्रेस की हार से कर्जमाफी पर लगा ब्रेक.. डेढ़ लाख किसानों को अब धान बेचकर चुकाना होगा 776 करोड़ का लोन

BJP In Chhattisgarh : कर्ज माफी लाभ नहीं मिलने पर बड़े किसानों को भी लोन की सारी रकम चुकता करना होगा। धान बिक्री में अभी दो माह का समय है, ऐसे में बैंक के द्वारा भी लिंकिंग के माध्यम से धान खरीदी के द्वारा लोन की राशि काट कर शेष राशि किसानों के खाते में दी जाएगी।

2 min read
Dec 05, 2023

BJP In Chhattisgarh : प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब बस्तर संभाग के 1 लाख 54 हजार 515 किसानों की कर्ज माफी की योजना पर पूर्णत: विराम लग चुका है। दरअसल भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र में कर्जमाफी का वादा नहीं किया था और केवल समर्थन मूल्य की राशि 3100 रुपए देने का ही वादा किया था। ऐसे में किसानों को अब आने वाले दिनों में धान बेचकर रही बैंक से बकाया लोन चुकाने की मजबूरी होगी।

गौरतलब है कि जिला सहकारी बैंक के माध्यम से अब तक संभाग भर के किसानों ने कुल 776 करोड़ 67 लाख 47 हजार रुपए का लोन लिया था। हालांकि इसमें अधिकांश बड़े किसान ही शामिल थे। जिन्होंने लाखों रुपए का लोन लिया था, जबकि मध्यम और गरीब किसानों की संख्या कम हैं। ऐसे में कर्ज माफी लाभ नहीं मिलने पर बड़े किसानों को भी लोन की सारी रकम चुकता करना होगा। धान बिक्री में अभी दो माह का समय है, ऐसे में बैंक के द्वारा भी लिंकिंग के माध्यम से धान खरीदी के द्वारा लोन की राशि काट कर शेष राशि किसानों के खाते में दी जाएगी। बैंकों से लोन लेने में सर्वाधिक किसान कांकेर के 66355 किसान हैं, जिनके 285 करोड़ 68 लाख 83 हजार रुपए हैं, दूसरे नंबर पर कोंडागांव 30629 किसान हैं, जिनके 156 करोड़ 6 लाख 70 हजार रुपए हैं और तीसरे नंबर पर बस्तर जिले के 28 हजार 968 किसान हैं, जिनके174 करोड़ 27 लाख 44 हजार रुपए हैं।

किसानों को एकमुश्त मिलेगी बोनस की राशि

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में धान बोनस का पैसा एक साथ देने की बात कही है। जिसका फायदा उन्हें इस साल किसानों को मिलेगा। गौरतलब है कि इससे पहले किसानों को बोनस की राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत चार किश्त में दी जा रही थी।


जिला कर्जदार कर्ज की राशि किसान ( लाखों में)
बस्तर 28968 17427.44

कोंडागांव 30629 15606.70

नारायणपुर 5376 3078.32

कांकेर 66355 28568.83

दंतेवाड़ा 2742 1608.43

सुकमा 8543 4023.54

बीजापुर 12502 7354.01

कुल राशि 1,54,515 77667.47
6 क्विंटल धान और समर्थन मूल्य भी 600 रुपए बढ़ाकांग्रेस सरकार ने 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की थी, तो वहीं भाजपा सरकार ने 21 क्विंटल धान खरीदेगी जबकि विगत वर्षों में किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान 2500 रुपए समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा था। वहीं अब भाजपा सरकार के द्वारा 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा, यानि की समर्थन मूल्य में 600 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ सीधे किसानों को मिलेगा। इसे लेकर किसान खुश हैं। भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई में किसानों को समर्थन मूल्य के तौर पर लाभ मिलने वाला है। जिसका फायदा बस्तर संभाग के 266713 किसानों को मिलेगा।

मारपीट करने पर रिपोर्ट दर्ज

जगदलपुर। मारडूम थाना अंतर्गत कस्तूरपाल निवासी सन्नू पोडयामी के साथ गांव के दो लोगों ने मारपीट कर दी, जिनके विरुद्ध पुलिस ने धारा 294, 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सन्नू पोडयामी कस्तूरपाल में रहते हैं। जिनके मकान पर 3 दिसंबर की रात 10 बजे गांव के कमलू करटामी और सायबो मण्डावी ने पत्थर फेंका था। जब सन्नू पोडयामी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी।

Published on:
05 Dec 2023 01:08 pm
Also Read
View All