प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय हो गया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में आयुष्मान भारत का पैकेज बढ़ाने की बात कही है। बढ़े हुए पैकेज में कई बीमारियों का इलाज होने लगेगा। प्रदेश में 44 लाख के करीब बीपीएल व 10 लाख के करीब एपीएल परिवार है, जिन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। एक परिवार में औसतन 4.5 लोग आते हैं। अगर परिवार में 8 लोग है तो भी वे तय पैकेज के अनुसार इलाज करवा सकेंगे। जो पैकेज होता है, वह एक व्यक्ति के बजाय पूरे परिवार के लिए होता है। वर्तमान में एपीएल परिवार को हर साल 50 हजार व बीपीएल परिवार को 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त है।