PSC Scam Investigation : सीबीआई को छत्तीसगढ़ में जल्दी ही एफआईआर और जांच करने की अनुमति मिलेगी। 5 साल पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जनवरी 2019 में सीबीआई को राज्य में प्रतिबंधित कर दिया था। बता दें कि इससे पहले 2011-12 में भी तत्कालीन भाजपा सरकार ने सीबीआई पर कुछ महीनों के लिए अस्थाई प्रतिबंध लगाया था, जिसे बाद में हटा लिया गया था।