Chhattisgarh Election Winners List : JCCJ और AAP से ज्यादा नोटा को मिले वोट.. अच्छे-अच्छों की हिली कुर्सी
Chhattisgarh Election Updates : इस बार आम आदमी पार्टी और जकांछ दोनों ने सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी नहीं उतरे हैं। राष्ट्रीय दल का दर्जा प्राप्त आम आदमी पार्टी को 0.93 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे को 1.23 फीसदी ही वोट मिले। जबकि नोटा को 1.26 फीसदी वोट मिले हैं।
Chhattisgarh Election Analysis : प्रदेश के चुनाव परिणाम ने राजनीति के जानकारों को भी चौंका दिया था। इसमें चौंकाने वाली एक बात यह भी है कि प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस और बसपा को छोड़कर नोटा को सबसे अधिक वोट मिले हैं। राष्ट्रीय दल का दर्जा प्राप्त आम आदमी पार्टी को 0.93 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे को 1.23 फीसदी ही वोट मिले। जबकि नोटा को 1.26 फीसदी वोट मिले हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने अन्य को मिलाकर 12 राजनीतिक दलों के वोटों का प्रतिशत जारी की है। इसमें नोटा 4 नंबर पर है।
इस बार आम आदमी पार्टी और जकांछ दोनों ने सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी नहीं उतरे हैं। एक वजह यह है कि भी दोनों राजनीतिक दलों को वोट प्रतिशत भी कम हुआ है। इस बार भी आम आदमी पार्टी और जकांछ दोनों किसी भी विधानसभा सी्ट चुनाव नहीं जीत सकी है। जबकि पिछली बार जकांछ और बसपा ने गठबंधन किया था। उनका प्रदर्शन भी शानदार था।
इस बार आप और जकांछ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। कुछ ही सीटों पर दोनों दल के प्रत्याशी तीसरे नम्बर पर आएं। बता दें कि वर्ष 2013 और 2018 के मुकाबले नोटो को कम वोट मिले हैं। नोटा को सबसे ज्यादा 8620 वोट दंतेवाड़ा विधानसभा सीट में मिले हैं। चित्रकोट विधानसभा सीट में भी नोटा को 7310 वोट मिले थे। यहां पर कांग्रेस-भाजपा के प्रत्याशियों के बाद नोटा तीसरे नम्बर पर था।
तीन विधानसभा सीट में हार-जीत से ज्यादा नोटा को वोट
हर चुनाव की तरह इस चुनाव में भी नोटा ने प्रत्याशियों के हार-जीत का गणित बिगड़ाने में कामयाब रहा है। तीन विधानसभा सीट ऐसी है, जहां हार-जीत के अंतर से ज्यादा वोट नोटा को मिलेगा। इसमें बीजापुर, बिंद्रानवागढ़ और धमतरी विधानसभा की सीट शामिल हैं।
बीजापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी ने भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा को हराया है। मंडावी को 2706 वोटों से जीत मिली थी। जबकि नोटो को 3628 वोट मिले थे। इसी तरह धमतरी में कांग्रेस के ओंकार साहू ने भाजपा की रंजना डीपेन्द्र साहू को 2606 वोटों से पराजित किया है। जबकि यहां नोटा को 2695 वोट मिले हैं। बिन्द्रानवागढ़ में कांग्रेस के जनक राम धु्रव ने भाजपा के गोवर्धन मांझी को 816 मतों से पराजित किया। यहां नोटा को 3710 मत मिले हैं।