
जगदलपुर . छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ माशिमं ने 9 मई को एक साथ 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक साथ जारी किया। अब तक छत्तीसगढ़ माशिमं की ओर से 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम अलग अलग घोषित किए जाते रहे हैं।
www.result.cg.nic.in , www.cgbsc.nic.inपर देख सकते हैं।
स्टूडेंट्स इन अधिकारिक वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट
10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स ध्यान दें छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इसलिए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbsc.nic.in पर विजिट करें।
पत्रिका की वेबसाइट पर देखें बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट
स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं का रिजल्ट पत्रिका की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
इस वजह से हुई देरी
बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट एकसाथ घोषित करने की वजह से रिजल्ट आने की वजह में देरी हुई है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीें और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को 5 मार्च से 2 अप्रैल 2018 के बीच कराया था।
पिछली वर्ष से स्टूडेंट्स कम
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में वर्ष 2018 में करीब 3 लाख 97 हजार और छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में 2 लाख 72 हजार स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए थे। जो कि पिछले सत्र की तुलना में कम हैं। 2017 में दोनों कक्षाओं में मिलाकर लगभग 7 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था।
छत्तीसगढ़ माशिमं के 2017 के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम पर एक नजर डालें तो 10वीं का रिजल्ट 61.4 प्रतिशत था। जबकि 12वीं का रिजल्ट 76.36 प्रतिशत था