जगदलपुर

जगदलपुर में हादसा… कार की टक्कर से 2 साल के मासूम की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Road Accident : परपा थाना क्षेत्र के केशलूर में आज एक दो वर्षीय बच्चे की कार की टक्कर से मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2023, 10:50 AM IST
जगदलपुर में हादसा... कार की टक्कर से 2 साल के मासूम की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
जगदलपुर में हादसा... कार की टक्कर से 2 साल के मासूम की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

जगदलपुर। Road Accident : परपा थाना क्षेत्र के केशलूर में आज एक दो वर्षीय बच्चे की कार की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक केशलूर निवासी महिला सरदई कश्यप शुक्रवार की सुबह अपने दो वर्षीय बेटे को लेकर लकड़ी के लिए आई थी। इस बीच सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने बच्चे को ठोकर मार दी, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने बताया कि बच्चे की मां सरदई कश्यप अपने पति से अलग होने के बाद अपने दो वर्षीय बेटे खेमेश्वर कश्यप के साथ भाई के घर केशलूर में रहती थी। शुक्रवार की सुबह महिला अपने बेटे को लेकर केशलूर साइन बोर्ड के पास लकड़ी तोड़ने के लिए गई थी।

लकड़ी तोड़कर वापस घर जाने के दौरान बेटा खेमेश्वर कश्यप अपने मां के पीछे सड़क पार कर रहा था इस बीच जगदलपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा रही कार ने खेमेश्वर को ठोकर मार दी, इस घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, बड़ी दुर्घटना टली

जगदलपुर । शहर में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते टल गया। बच्चों से भरे एक निजी स्कूल की बस और ट्रक आपस में टकराते टकराते बच गये। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक निजी स्कूल की बस को रेलवे फाटक के पास लामनी जाने वाली रोड में हनुमान मंदिर के पास मोेड़ पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया।

इस घटना में बस में सवार बच्चों को चोट नहीं आई, किन्तु बस क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से बस में सवार बच्चे भयभीत हो गये और बस के रूकते हीे नीचे उतर गये। मामले की जानकारी मिलते ही मौंके पर बोघघाट पुलिस की टीम मौके पर पहंचकर मामले पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं बच्चों को थोड़ी देर बाद बस में बिठाकर सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया।

Published on: