रायपुर। Medical College Admission : एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायो कैमिस्ट्री जैसे मेडिकल के बेसिक विषयों की पीजी सीटें इस बार फिर खाली रह गईं। माइक्रोबायोलॉजी, पीएसएम, फॉर्माकोलॉजी व फोंरेसिंक मेडिसिन जैसे विषयों में भी छात्रों ने रूचि नहीं दिखाई। सरकारी व निजी कॉलेजों में एडमिशन की आखिरी तारीख तक 23 सीटों पर प्रवेश नहीं हुआ। इस कारण ये सीटें लैप्स हो गईं। लैप्स होने वाली सभी सीटें नॉन क्लीनिकल विभाग की हैं जिसमें प्राइवेट प्रैक्टिस का कोई स्कोप नहीं होता। इसलिए छात्र प्रवेश लेना नहीं चाहते। पिछले साल भी पीजी की 60 सीटें लैप्स हो गई थीं।