8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election result 2023 : छत्तीसगढ़ चुनाव नतीजों में महज 24 घंटे बाकी… प्रत्याशियों के लिए जारी हुआ आदेश

CG Election result 2023 : मतों की गिनती के दौरान मौजूद रहने वाले प्रत्याशी और एजेंट अपने साथ मतगणना स्थल पर पेन, पेंसिल और कोरा कागज ले जा सकेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 2 Dec 2023, 10:12 AM IST

छत्तीसगढ़ चुनाव नतीजों में महज 24 घंटे बाकी

छत्तीसगढ़ चुनाव नतीजों में महज 24 घंटे बाकी

रायपुर। CG Election result 2023 : मतों की गिनती के दौरान मौजूद रहने वाले प्रत्याशी और एजेंट अपने साथ मतगणना स्थल पर पेन, पेंसिल और कोरा कागज ले जा सकेंगे। साथ ही प्राप्त मतों का जोड़ने-घटाने के लिए प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को मतगणना स्थल पर एक-एक एनॉलॉग कैलकुलेटर दिए जाएंगे। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश जारी किया है।

यह भी पढ़ें : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में 3 दिनों के लिए अलर्ट ! मिचौंग तूफान समेत धुआंधार बारिश मचाएगी तबाही, देखें IMD की भविष्यवाणी

बता दें कि भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर प्रत्याशियों और एजेंटों को पेन, पेंसिल और पेपर शीट ले जाने की अनुमति प्रदान करने की मांग की थी। इसके बाद ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी कलेक्टर को इस संबंध में निर्देश जारी किया है।

यह भी पढ़ें : देशी शराब में निकला घोंघा, कचरा और कीड़ा... आबकारी विभाग ने लगाया 2 करोड़ 75 लाख 66 हजार 480 रूपए का जुर्माना

जारी निर्देश में कहा गया है कि मतगणना हाल के भीतर प्रत्याशियों, एजेंटों को कुछ सामग्रियां ले जाने की अनुमति है। जिसमें कोरा कागज, मत पत्र लेखा प्रारुप 17 सी भाग 1 की प्रति, रिटर्निंग आफिसर द्वारा प्रदान किए गए ईवीएम और वीवीपैट की सूची जो विधानसभा के विभिन्न मतदान केंद्रों में प्रयोग में लाई गई है, प्लास्टिक पेन, पेंसिल। मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, बीड़ी सिगरेट, गुटखा।