रायपुर। CG Weather Update : चक्रवाती तूफान मिचौंग के असर से रविवार से तीन दिनों तक प्रदेश में बूंदबांदी शुरू हो जाएगी। 3 दिसंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। उसके एक दो दिन बाद धीरे-धीरे प्रदेश के उत्तरीय क्षेत्र में भी बारिश होगी। बस्तर संभाग में तीन, चार और 5 दिसंबर को बारिश हो सकती है। मध्य छत्तीसगढ़ 4, 5 और 6 दिसंबर की रात को वर्षा होने की संभावना है।