बता दें कि चुनाव से करीब छह माह पहले मंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया था। इस दौरान उन्होंने यहां तक कहा था कि 2023 में यदि कांग्रेस की सरकार नहीं बनी तो अपनी मूंछ मुड़वा लेंगे। दरअसल, उन्होंने भाजपा नेता रामविचार नेताम ने एक कार्यक्रम में मंच पर मौजूद भाजपा नेता नंदकुमार साय की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि साय प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने तक बाल नहीं कटाएंगे। कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद ही वे अपने बाल कटाएंगे। इस दौरान मंच पर मौजूद नंदकुमार साय ने मुस्कुराते हुए लोगों को अभिवादन भी किया था। इसके बाद मंत्री भगत ने पलटवार करते हुए बयान दिया था कि 2023 में कांग्रेस सरकार बनेगी, यदि नहीं बनी तो वे अपनी मूंछ मुड़वा लेंगे। अब चूंकि चुनाव का रिजल्ट रविवार को आने वाला हैं, तो लोगों की निगाह इस पर टिकी हुई है।