प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, कांग्रेस के कामों पर जनता को भरोसा रहा है। उसी का नतीजा है कि आज सभी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा ईडी के दम पर चुनाव लड़ी, उसमें भी नहीं सफल हुई तो तो दल बल से लड़ी। अब खरीद फरोख्त करने की कोशिश करेंगे, लेकिन छत्तीसगढ़ में असफल रहेंगे। यहां भाजपा का ऑपरेशन लोट्स नहीं चलने वाला है। क्योंकि कांग्रेस बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा, 2018 में जो घोषणा पत्र हमने दिया था, उनमें लगभग सभी वादा हमने पूरा किया है। यही वजह है कि इस बार की घोषणा पत्र को देखकर जनता ने भरोसा किया है।