तंबाकू के सेवन से कई प्रकार के कैंसर की संभावना बनी रहती है। इसमें प्रमुख रूप से फेफड़ों का कैंसर, मुंह का कैंसर, लिवर का कैंसर और गले का कैंसर शामिल है। यही नहीं इसके साथ ही कई क्रोनिक बीमारियां भी हो जाती हैं। आंबेडकर में चेस्ट विभाग के एचओडी डॉ. आरके पंडा व कैंसर विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप चंद्राकर के अनुसार धूम्रपान से कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़े के रोग, डायबिटीज और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) होता है। इसमें क्रोनिक ब्रोंकाइटिस भी शामिल हैं। धूम्रपान से तपेदिक, कुछ नेत्र रोगों और रुमेटाइड गठिया सहित प्रतिरक्षा प्रणाली की समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।