8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेखौफ बिक रही अवैध शराब… विरोध करने पर दुकानदारों ने कर दी पिटाई, FIR दर्ज

CG News : राजधानी सहित आसपास की शराब दुकानों में ओवररेट का खेल शुरू हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 2 Dec 2023, 7:40 AM IST

बेखौफ बिक रही अवैध शराब... विरोध करने पर दुकानदारों ने कर दी पिटाई, FIR दर्ज

बेखौफ बिक रही अवैध शराब... विरोध करने पर दुकानदारों ने कर दी पिटाई, FIR दर्ज

रायपुर। CG News : राजधानी सहित आसपास की शराब दुकानों में ओवररेट का खेल शुरू हो गया है। अधिक कीमत में शराब बेचने को लेकर अभनपुर में बवाल हो गया। ग्राहकों ने अधिक रेट का विरोध किया। इससे नाराज शराब दुकान के कर्मचारियों ने ग्राहक की पिटाई कर दी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने शराब दुकान के कर्मचारियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : IND Vs AUS T-20 : कुछ ही देर में शुरू होगी स्टेडियम के अंदर एंट्री, जाने से पहले फटाफट देखें रुट


पुलिस के मुताबिक छोटे उरला शराब दुकान में राकेश सिन्हा शराब खरीदने गया था। दुकान वाले देसी मसाला की निर्धारित कीमत से ज्यादा में बेच रहे थे। इस पर आपत्ति करते हुए राकेश ने तय कीमत पर ही देने कहा। शराब दुकान के कर्मचारी इससे नाराज हो गए। गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट कर दी। इसकी शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने शराब दुकान के कर्मचारी आदित्य बघेल और अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें : वाहनों में आगजनी करने की घटना में शामिल 2 इनामी समेत 4 नक्सली गिरफ्तार

बेखौफ चल रहा ओवररेट का खेल

शहर के विधानसभा, मोवा, माना, सेजबहार, उरला, अभनपुर, मंदिरहसौद, आरंग सहित अधिकांश शराब दुकानों में ओवररेट में शराब बेचने की शिकायत लगातार मिल रही है। इसके बावजूद आबकारी विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। बताया जाता है कि दिवाली से शुरू हुआ ओवररेट का खेल अब तक जारी है। सूत्रों के मुताबिक देसी शराब दुकान के अलावा अंग्रेजी शराब दुकानों का भी यही हाल है।