8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND Vs AUS T-20 : कुछ ही देर में शुरू होगी स्टेडियम के अंदर एंट्री, जाने से पहले फटाफट देखें रुट

IND Vs AUS T-20 : क्रिकेट मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले ही दर्शकों की एंट्री शुरू हो जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 1 Dec 2023, 2:53 PM IST

कुछ ही देर में शुरू होगी स्टेडियम के अंदर एंट्री

कुछ ही देर में शुरू होगी स्टेडियम के अंदर एंट्री

IND Vs AUS T-20 : रायपुर। राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज शाम 7 बजे क्रिकेट टी-20 का मैच शुरू होगा। जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने सामने होंगे। बता दें कि, क्रिकेट मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले ही दर्शकों की एंट्री शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : IND Vs AUS T-20 : टिकट के लिए क्रिकेट प्रेमियों का छूटा पसीना, हजारों रुपए लगाने के बाद भी आधे रात तक लगे लाइन में...


सभी दर्शकों को शाम 4 बजते ही एंट्री मिलेगी। इसमें स्टेडियम के अंदर जाने के लिए 9 गेट बनाए गए है। जिसमें निर्धारित किए हुए रुट के अनुसार ही दर्शकों को अंदर जाने की अनुमति मिलेगी ।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : मतगणना एजेंट अलर्ट मोड पर... प्रत्याशियों को मिले वोट का ऐसे करेंगे काउंटिंग

दर्शकों को इस रुट से मिलेगी एंट्री

- रायपुर से आने वाले तेलीबांधा थाना तिराहा से नेशनल हाईवे क्रमांक-53 होते हुए सेरीखेड़ी ओवरब्रिज-नवा रायपुर-स्टेडियम तिराहा पहुंचेंगे।

- बिलासपुर-सिमगा की ओर से आने वाले धनेली नाला-रिंग रोड नंबर 3-विधानसभा चौक-राजू ढाबा-नेशनल हाईवेे क्रमांक-53 से मंदिरहसौद-नवागांव से स्टेडियम।

- बलौदाबाजार-खरोरा मार्ग से होकर स्टेडियम आने वाले विधानसभा ओवरब्रिज चौक से रिंग रोड नंबर 3 - विधानसभा चौक-राजू ढाबा-नेशनल हाईवेे क्रमांक-53 से मंदिरहसौद-नवागांव से स्टेडियम पहुंचेंगे।

- बालोद, कांकेर-धमतरी की ओर से आने वाले अभनपुर से केंद्री-उपरवारा, मंत्रालय चौक, कोटराभाठा होते स्टेडियम पहुंचेंगे।

- राजनांदगांव-दुर्ग की ओर से आने वाले टाटीबंध से रिंग रोड-1 होते हुए पचपेड़ी नाका-लालपुर- माना-तूता से नया रायपुर मार्ग होकर सत्यसांई अस्पताल होते हुए स्टेडियम की ओर जाएंगे