मेसर्स वेलकम डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जांजगीर-चांपा में कचरा और कीड़ा वाला देशी मदिरा प्लेन के पाव सप्लाई किया गया था। आबकारी विभाग को जिसकी शिकायत मिली तो जांच में बैच नंबर 141, 145 एवं 156 की मदिरा में घोंघे व शैल का कचरा एवं कीड़ा होना पाया गया। पूरा स्टॉक मदिरा दुकानों से वापस लेकर कुल 5970 पेटी और 33 नग मदिरा को जब्त किया गया। तीनों बैच पर 50-50 हजार रूपए जुर्माना लगाया गया हैं। इसके अलावा सप्लाई की गई शराब का 2 करोड़ 29 लाख 27 हजार 440 रूपए का भुगतान शासन को जमा करने का आदेश दिया गया है।